*डीएम ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, दिए निर्देश*

 *डीएम ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, दिए निर्देश*





*स्वास्थ्य सेवाओं की रोजाना मॉनिटरिंग करें अधीक्षक, मरीजों से बेहतर व्यवहार के निर्देश*


लखीमपुर खीरी, 29 सितंबर। जिले में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय)/जिला पोषण समिति की बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी योजनाओं और प्रमुख संकेतकों की प्रगति की समीक्षा की गई। संचालन सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने किया।


डीएम ने सभी अधीक्षकों को नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए अपने-अपने ब्लॉक में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और दैनिक मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएचसी-पीएचसी की व्यवस्थाएं बेहतर रहें और मरीजों व उनके तीमारदारों से चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करें। सभी पोर्टल पर डेटा फीडिंग समय से अपडेट रखने तथा संबंधित ऑपरेटरों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


डीएम ने सभी एमओआईसी को चिकित्सालयों से संस्थागत प्रसव की सही एवं नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित कराने तथा आशा संगिनियों का समयबद्ध भुगतान कराने के निर्देश दिए। जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आरसीएच सहित अन्य पोर्टल पर डेटा एंट्री की स्थिति की भी समीक्षा की गई।


सीडीओ योगानंद पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य एवं पोषण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर कमियों का तत्काल निराकरण कराने के निर्देश दिए।


*आयुष्मान कार्ड से लेकर संस्थागत प्रसव तक समीक्षा*

बैठक में ब्लॉकवार आयुष्मान गोल्डन कार्ड की प्रगति, ओपीडी, आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृत्व वंदना योजना, संस्थागत प्रसव, राष्ट्रीय दृष्टिहीनता निवारण कार्यक्रम, कुष्ठ एवं क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, न्यूबॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट, ई-संजीवनी तथा संचारी एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा हुई। कवच एप्लीकेशन आधारित परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की प्रगति पर भी चर्चा की गई।


*एक अक्टूबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान*

सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने कहा कि जिले में 01 से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। बारिश के बाद मच्छरों के बढ़ते प्रजनन और संचारी रोगों के खतरे को देखते हुए जलभराव एवं गंदगी की सफाई, मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को समाप्त करने, लार्वारोधी गतिविधियों और फॉगिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। दस्तक अभियान के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर बुखार सहित संचारी रोगों के लक्षण वाले मरीजों की पहचान करेंगी और लोगों को रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी।


*इनकी रही मौजूदगी* :

बैठक में सीएमएस डॉ आरके कोली, डॉ सुषमा, डीपीओ भारत प्रसाद, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ सहित डीपीएम अनिल यादव, , सभी एमओआईसी, सीडीपीओ मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा