संदेश

मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एक मासीय कुकरी पाक कला प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 18. 9. 2026 से 17 .10. 2026 तक आयोजित किया गया

चित्र
 मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एक मासीय कुकरी पाक कला प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 18. 9. 2026 से 17 .10. 2026 तक आयोजित किया गया  आज दिनांक 17 .10.2026 के समापन समारोह मे प्रशिक्षार्थियों द्वारा बनाकर लाये गए पदार्थ का मुख्य अतिथियों द्वारा टेस्ट किया गया इंजीनियर श्री दुर्गेश वर्मा जिला पंचायत सदस्य एवं श्री आदर्श वर्मा प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार बारी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग तथा श्री राम जी वर्मा पूर्व प्रभारी प्रभारी फल संरक्षण केंद्र श्री शिव कुमार पिप्पल डीआर पी द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले प्रशिक्षार्थियों के नाम निम्न प्रकार हैं 01-परवीन प्रथम स्थान  02-जान्हवी वर्मा द्वितीय स्थान  03-श्री विकास कुमार तृतीय स्थान पाने वालों को मुख्य अतिथि एवं केंद्र प्रभारी राजेश कुमार पिप्पल के द्वारा शील्ड प्रदान किया गया

25 व 30 अक्टूबर, 01 नवम्बर को होगी परीक्षा, 25 परीक्षा केन्द्र बनाए गए, प्रशासन ने कसी कमर

चित्र
खीरी में 60480 परीक्षार्थी देंगे पीईटी परीक्षा 25 व 30 अक्टूबर, 01 नवम्बर को होगी परीक्षा, 25 परीक्षा केन्द्र बनाए गए, प्रशासन ने कसी कमर लखीमपुर खीरी, 17 अक्टूबर। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 (PET) को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी 25 व 30 अक्टूबर और 01 नवम्बर को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 60480 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि प्रशासन परीक्षा को निष्पक्ष और शांति पूर्ण ढंग से कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने बताया कि परीक्षा जनपद के 25 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से द...

टटीरी की आदर्श रामलीला में हुआ शूर्पणखा प्रसंग और खर-दूषण वध का मंचन

चित्र
 टटीरी की आदर्श रामलीला में हुआ शूर्पणखा प्रसंग और खर-दूषण वध का मंचन बागपत, उत्तर प्रदेशं। विवेक जैन। अग्रवाल मंडी टटीरी नगर में आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित रामलीला इस वर्ष अपनी 51वीं वर्षगांठ मना रही है। वर्ष 1975 में स्वर्गीय प्रेम शंकर शर्मा द्वारा स्थापित इस रामलीला की परंपरा आज भी धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का संदेश दे रही है। बुधवार को रामलीला मंचन के दौरान शूर्पणखा-राम-लक्ष्मण संवाद, खर-दूषण वध तथा हास्य नाटक का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। रामलीला के दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से रूबरू कराया। शूर्पणखा प्रसंग और खर-दूषण वध के मंचन ने दर्शकों को आकर्षित किया, वहीं हास्य नाटक ने वातावरण को मनोरंजक बना दिया। टटीरी नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी हजारों की संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष...

लखीमपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा द्वारा मुस्कान नशा मुक्ति केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

चित्र
लखीमपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा द्वारा मुस्कान नशा मुक्ति केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारी आश्रम से पधारी बहनों ने नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को मेडिटेशन करवाकर आत्मबल बढ़ाने, मानसिक शांति प्राप्त करने और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में फल, बिस्कुट, नमकीन एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। साथ ही नशामुक्ति केंद्र की संचालिका एवं ब्रह्माकुमारी बहनों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सेवा प्रकल्प में पास्ट प्रेसिडेंट विभा भाभी, कनक, सारिका भाभी एवं रचना शुक्ला का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

अमर शहीद सुकवि कविवर स्वर्गीय भोलेनाथ जी शेखर जिनका की जन्म एवं मृत्यु एक ही तिथि दिनांक 13 अक्टूबर बड़ा ही अविस्मरणी है जिनका जन्म 13 अक्टूबर सन 1912 एवं निर्वाण तिथि 13 अक्टूबर 1965 करवा चौथ का वह दिन दशहरे मैंले की रामलीला का मंचन वाली पवित्र राम चबूतरे पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अपने प्राणों को निछावर करने वाले ऐसे प्रथम बिरला व्यक्तित्व अवधि के विख्यात एवं गृह जनपद लखीमपुर खीरी ही नहीं संपूर्ण हिंदी जगत और भारत की भूमि में भली प्रकार से प्रचलित अपनी छाप छोड़ने वाले भारतीय संस्कृति के अनन्या उपासक राष्ट्रीय कवि अमर शहीद सुकवि स्वर्गीय भोलेनाथ जी शेखर जिनकी याद में नगर पालिका परिषद लखीमपुर खीरी को उनकी स्मृतियां को जीवित रखने के लिए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को सदैव जीवित रखना चाहिए।*

चित्र
अमर शहीद सुकवि  कविवर स्वर्गीय  भोलेनाथ जी शेखर जिनका की जन्म एवं  मृत्यु एक ही तिथि दिनांक 13 अक्टूबर बड़ा ही अविस्मरणी है जिनका जन्म 13 अक्टूबर सन 1912 एवं निर्वाण तिथि 13 अक्टूबर 1965 करवा चौथ का वह दिन दशहरे मैंले  की रामलीला का मंचन वाली पवित्र  राम चबूतरे पर  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित  हो रहे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अपने प्राणों को निछावर करने वाले ऐसे प्रथम बिरला व्यक्तित्व अवधि के विख्यात एवं गृह जनपद लखीमपुर खीरी ही नहीं संपूर्ण हिंदी जगत और भारत की भूमि में भली प्रकार से प्रचलित अपनी छाप छोड़ने वाले भारतीय संस्कृति के  अनन्या उपासक राष्ट्रीय कवि अमर शहीद सुकवि  स्वर्गीय भोलेनाथ जी शेखर जिनकी याद में नगर पालिका परिषद लखीमपुर खीरी को उनकी स्मृतियां को जीवित रखने के लिए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को सदैव जीवित रखना चाहिए। *दिनांक 13 अक्टूबर सन 2007 को अमर शहीद सुकवि कविवरभोलेनाथ शेखर जी के पोत्र चिरंजीवी रतन शेखर एवं श्रीमती रचना शेखर के पुत्र के रूप में एकलव्य शेखर का इसी घर में जन्म हुआ। यह भी एक अत्यंत दुर्लभ सं...

स्कूल के बाहर 'थमा' राष्ट्रगान, पर नहीं थमे अभिभावकों के कदम: क्या बच्चों को हम यही संस्कार दे रहे हैं?

चित्र
स्कूल के बाहर 'थमा' राष्ट्रगान, पर नहीं थमे अभिभावकों के कदम: क्या बच्चों को हम यही संस्कार दे रहे हैं? यह सुबह का वह पावन समय होता है जब देश के भविष्य, यानी हमारे बच्चे, स्कूलों में एक सुर में जन-गण-मन गा रहे होते हैं। पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के गौरव से ओतप्रोत होता है। ठीक इसी समय स्कूल के मुख्य द्वार पर एक ऐसी तस्वीर देखने को मिलती है, जो हर सच्चे नागरिक को सोचने पर मजबूर कर देती है। अक्सर देखा जाता है कि सुबह की प्रार्थना और राष्ट्रगान शुरू होने के बाद भी कुछ अभिभावक अपने बच्चों को छोड़ने स्कूल पहुंचते हैं। जैसे ही कानों में राष्ट्रगान की धुन पड़ती है, नियम और मर्यादा के मुताबिक पैर वहीं ठहर जाने चाहिए। लेकिन, कुछ अभिभावक राष्ट्रगान के प्रति निष्ठा दिखाना तो दूर, बिना रुके बच्चों को अंदर धकेलते हैं और खुद तुरंत गाड़ी मोड़कर वापस चल देते हैं। जैसा बोएंगे, वैसा ही काटेंगे मनोवैज्ञानिक और शिक्षक हमेशा कहते हैं कि बच्चे वही नहीं सीखते जो हम उन्हें सिखाते हैं, बल्कि वह सीखते हैं जो हम खुद करते हैं। जब एक मासूम बच्चा अपने माता-पिता को राष्ट्रगान का अनादर करते हुए, बिना रुके आगे ...

विपिन प्रभा फाउंडेशन द्वारा आदर्श मूक-बधिर विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगा-

चित्र
विपिन प्रभा फाउंडेशन द्वारा आदर्श मूक-बधिर विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगा- लखीमपुर, शहर के शहीद नसीरुद्दीन मौजी परिसर में स्थित आदर्श मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर विपिन प्रभा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ। उक्त शिविर शहर के प्रतिष्ठित नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ०रूपक टण्डन द्वारा अपनी स्मृतिशेष माता डाॅ०प्रभा टण्डन एवं डॉ०विपिन टण्डन की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि के अवसर में लगाया गया। शिविर में बच्चों के साथ विद्यालय परिवार का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं व परामर्श दिया गया। इसी क्रम में मूक-बधिर बच्चों के लिए आर्ट कॉम्पटीशन व रस्साकसी जैसे रोचक खेल भी आयोजित कर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों को खाद्य उपहार भी भेंट किये गये। इस अवसर पर डॉ०रूपक टण्डन, शिखा टण्डन, विद्यालय के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार तोलानी, प्रधानाचार्य रामदुलारे वर्मा, प्रसून टण्डन, श्वेता टण्डन सहित विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।