विपिन प्रभा फाउंडेशन द्वारा आदर्श मूक-बधिर विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगा-
विपिन प्रभा फाउंडेशन द्वारा आदर्श मूक-बधिर विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगा-
लखीमपुर,
शहर के शहीद नसीरुद्दीन मौजी परिसर में स्थित आदर्श मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर विपिन प्रभा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ। उक्त शिविर शहर के प्रतिष्ठित नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ०रूपक टण्डन द्वारा अपनी स्मृतिशेष माता डाॅ०प्रभा टण्डन एवं डॉ०विपिन टण्डन की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि के अवसर में लगाया गया। शिविर में बच्चों के साथ विद्यालय परिवार का भी स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं व परामर्श दिया गया। इसी क्रम में मूक-बधिर बच्चों के लिए आर्ट कॉम्पटीशन व रस्साकसी जैसे रोचक खेल भी आयोजित कर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों को खाद्य उपहार भी भेंट किये गये। इस अवसर पर डॉ०रूपक टण्डन, शिखा टण्डन, विद्यालय के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार तोलानी, प्रधानाचार्य रामदुलारे वर्मा, प्रसून टण्डन, श्वेता टण्डन सहित विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें