भा०वि०प० की संस्कृति शाखा ने सिंह फॉर्म हाउस पर मानवता का दीप जलाकर मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस एवं मकर संक्रांति पर्व..
भा०वि०प० की संस्कृति शाखा ने सिंह फॉर्म हाउस पर मानवता का दीप जलाकर मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस एवं मकर संक्रांति पर्व..
लखीमपुर। भारत विकास परिषद, संस्कृति शाखा लखीमपुर खीरी ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर ग्राम सिसौना स्थित "सिंह फॉर्म हाउस" में मानवता का दीप जलाते हुए युवा दिवस एवं खिचड़ी भोज कार्यक्रम संयुक्त रूप से मनाया। ठिठुरती ठंड में कुदरत की गोद में सिंह फॉर्म हाउस पहुंचे शाखा सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्चन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संस्कृति शाखाध्यक्ष एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। साथ ही शाखा सदस्य एवं पदाधिकारी स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलने के लिए संकल्पित भी हुए। इस बीच आसपास के गांवों से दर्जनों बच्चों को शीत कवच रूपी गर्म वस्त्रों के वितरण के साथ शिक्षण सामग्री भी प्रदत्त की गई। तदोपरांत कन्याओं एवं जन सामान्य को खिचड़ी भोज करवाकर मकरसंक्रांति कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कन्या खिचड़ी भोज के बाद क्रमशः सभी बच्चों एवं शाखा पदाधिकारियों व अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने खिचड़ी भोज का लुफ्त उठाया। इस अवसर पर शाखाध्यक्ष एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविन्द कुमार मिश्रा, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, नारायण प्रकाश सक्सेना, राजेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, दुर्गेश गुप्ता, सत्येन्द्र द्विवेदी, सौरभ शर्मा, आश्विक गुप्ता, शान्तनु शर्मा, आदित्य शर्मा, नीलम गुप्ता, मोनी सिंह, रमा सिंह, पूर्णिमा इन्द्र, अवन्तिका मिश्रा, मंजू सक्सेना, प्रांजल गुप्ता, आयुषी गुप्ता, मानवी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें