त्रिभुवन शर्मा ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

 त्रिभुवन शर्मा ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

ब्राह्मण समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त कर प्रदेश अध्यक्ष का जताया आभार।



हिण्डौन सिटी जिला करौली,

रिपोर्टर विजय कुमार पांडेय,


सूरौठ। ब्राह्मण महासंघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक निर्झरना ने संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर करौली जिले के श्री महावीर जी निवासी त्रिभुवन शर्मा को नियुक्त किया है। ब्राह्मण महासंघ राजस्थान के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र झाला ने बताया कि त्रिभुवन शर्मा की यह नियुक्ति ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय उर्फ बंटू नेता की सहमति से की गई है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा को संगठित में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। त्रिभुवन शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हिंडौन तहसील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अशोक शर्मा, शहर अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, अठाईसा ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र चतुर्वेदी लहचौडा, अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के जिला अध्यक्ष राम पंडा, जिला संरक्षक भागीरथ शर्मा हुक्मी खेड़ा, चौबीसा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पूर्व सरपंच प्रकाश नारायण सहारिया जटवाड़ा, सूरौठ तहसील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राधेश्याम चतुर्वेदी पाली, सूरौठ नगर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, चौबीसा ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास शर्मा खेड़ी हैवत, सूरौठ युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी, चौबीसा ब्राह्मण समाज के पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश पाराशर भुकरावली, देवकीनंदन शास्त्री जटवाड़ा, चौबीसा ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ संरक्षक श्री लाल कटारा सोमली, विप्र फाउंडेशन के सूरौठ तहसील अध्यक्ष सियाराम शर्मा, कैलाश उपाध्याय ढिंढोरा, ओम प्रकाश शुक्ला, हुक्मी खेड़ा के पूर्व सरपंच दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश मुदगल, डॉक्टर घनश्याम व्यास, ज्योतिषाचार्य पंडित हरिमोहन शर्मा, चौबीसा ब्राह्मण समाज के महामंत्री हरीश शर्मा, सूरौठ तहसील ब्राह्मण समाज के महामंत्री वेद प्रकाश शर्मा, राजेंद्र चतुर्वेदी, कमलेश पाराशर, राजगिरीश सहारिया जटवाड़ा, सुशील शर्मा, अवधेश शर्मा, गुड्डू चतुर्वेदी, भगवान सहाय कटारा, गौरी पंडित, राम प्रताप पाराशर, संजय शुक्ला सहित काफी संख्या में करौली जिले के ब्राह्मण समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त कर प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम