नगर निगम मुख्यालय में पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह, लखनऊ को स्वच्छता में नंबर एक बनाने का संकल्प
उमा प्रकाश समाचार से ब्यूरो चीफ संदीप शुक्ला
नगर निगम मुख्यालय में पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह, लखनऊ को स्वच्छता में नंबर एक बनाने का संकल्प
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में लखनऊ नगर निगम को देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त होने की उपलब्धि पर रविवार को त्रिलोकीनाथ हॉल, नगर निगम मुख्यालय में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने शहर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सभी 110 पार्षदों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने इसे सामूहिक प्रयास और जनसहयोग का परिणाम बताते हुए कहा कि अब हमारा लक्ष्य है कि लखनऊ स्वच्छता में देश का नंबर एक शहर बने।
समारोह में नगर निगम अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, पार्षद दल के उपनेता शिव तिवारी ‘पम्मी’, सपा पार्षद दल के नेता कामरान वेग नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, डॉ. अरविंद कुमार राव, मुख्य अभियंता सिविल महेश वर्मा और मुख्य अभियंता विद्युत मनोज प्रभात सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
महापौर ने बताया कि शीघ्र ही झूलेलाल पार्क या जनेश्वर मिश्र पार्क में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सफाई मित्रों व निगम कर्मचारियों को केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही नगर निगम द्वारा "जनता धन्यवाद यात्रा" निकाली जाएगी, जिसमें सभी पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी तिरंगा लेकर 1 से 2 किमी की यात्रा करेंगे। हर पार्षद अपने-अपने वार्ड में भी जागरूकता हेतु तिरंगा यात्रा का आयोजन करेंगे।
समापन पर पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह उपलब्धि लखनऊ की जनता और निगम के हर कर्मचारी की मेहनत का नतीजा है। अब हम सभी का संकल्प है कि अगली बार लखनऊ स्वच्छता में देश का नंबर एक शहर बने।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें