संत छैय्यादास महाराज के नेतृत्व में गंगोत्री sसे सोमनाथ तक डाक कावड़ यात्रा हिन्डौन से हुई रवाना,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रहे मौजूद।

संत छैय्यादास महाराज के नेतृत्व में गंगोत्री sसे सोमनाथ तक डाक कावड़ यात्रा हिन्डौन से हुई रवाना,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक रहे मौजूद।




जिला ब्यूरो चीफ विजय कुमार पांडेय,

हिण्डौन सिटी जिला करौली



हिन्डौन सिटी। श्रावण मास शुरू होते ही डाक कावड़ यात्राएं जगह-जगह जा रहीं हैं।

हिन्डौन सिटी के प्रसिद्ध संत छैय्यादास महाराज जी के नेतृत्व में आज हिन्डौन सिटी से भारत की सबसे बड़ी डाक कावड़़ यात्रा गंगोत्री से सोमनाथ तक लगभग 1900 किमी दूरी तय की जाएगी।

आज डाक कावड़ यात्रा की रवानगी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक नन्द सिंह व विहिप जिला मंत्री सौरभ शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहें।

संत छैय्यादास महाराज ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व में हिंदुत्व और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु डाक कावड़ यात्रा के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है। डाक कावड़ यात्रा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों से होते हुए गुजरात के सौराष्ट्र स्थित सोमनाथ मंदिर पहुंचेगी।

आज रवानगी के दौरान विश्व हिंदू परिषद् व बजरंग दल के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

इस दौरान विहिप के भारत सोलंकी, आशीष जांगिड़, सुरेन्द्र जाटव, अमरसिंह जाटव, हार्दिक गर्ग, बबलू पुजारी, मोनू प्रजापति सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी