“ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना नगराम पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित ।

 📰 उमा प्रकाश ब्यूरो चीफ संदीप शुक्ला लखनऊ

थाना नगराम लखनऊ







“ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना नगराम पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित ।


पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेंद्र सिंह सेंगर के निर्देशन में अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के क्रम में,

 पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली बसंथ कुमार के कुशल पर्यवेक्षण तथा

सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज श्री रजनीश वर्मा के नेतृत्व में थाना नगराम पुलिस द्वारा दिनांक 10.10.2025 को *अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।इस अभियान में लगभग 70 पुलिस कर्मी शामिल रहे जिन्होंने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया।*


🔹 *अभियान की प्रमुख कार्यवाही :*

• थाना नगराम क्षेत्र के में पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक तलाशी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।*जिसके क्रम में कुल 10 घरों की तलाशी ली गई*।

• *कुल 03 संदिग्ध व्यक्तियों के क़ब्ज़े से लाइटर पिस्टल पाया गया जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है ।*

• *अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री से संबंधित दुकानों व स्थानों की सघन जांच की गई।*


 *अभियान का उद्देश्य :*

• अवैध पटाखा व्यापार एवं अपराध प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाना।

• त्योहारी सीजन में संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम।

• समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना।



 *थाना नगराम पुलिस की प्रतिबद्धता :*

थाना नगराम पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत निरंतर अभियान चलाकर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

*पुलिस आयुक्त लखनऊ महोदय के दिशा-निर्देशानुसार यह अभियान भविष्य में भी सतत रूप से जारी रहेगा ताकि जनपद लखनऊ को अपराधमुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी