वाल्मीकि समाज के मेधावी छात्र-छात्रा एवं अभिभावक अभिनन्दन समारोह राजकीय संग्रहालय में आयोजित
वाल्मीकि समाज के मेधावी छात्र-छात्रा एवं अभिभावक अभिनन्दन समारोह राजकीय संग्रहालय में आयोजित
झांसी।भारतीय वाल्मीकि कल्याण महासभा शाखा के तत्वावधान में वाल्मीकि समाज के मेधावी छात्र-छात्रा एवं अभिभावक अभिनन्दन समारोह राजकीय संग्रहालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 मेधावी छात्र छात्रा एवं उनके अभिभावकों का भव्य सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन संगठन के मुख्य संरक्षक राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र खरे, मुख्य अतिथि अमित वाल्मीकि (प्रदेश मंत्री) विशिष्ठ अतिथि बृजकिशोर दोंदेरिया (एफ सी.आई. भारत सरकार) कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीनारायण सौदे( समाज सेवी) ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रभारी बंटी करौसिया एवं प्रदेशाध्यक्ष जगदीश प्रसाद धारू ने किया तथा कार्यक्रम संयोजक सोनू पारोचे जिलाध्यक्ष झांसी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सन्तोष धावरी, सोनू पवार, रवि नरवारे, सुरेन्द्र महर्षि, मुकेश राम बग्गन, विजय टांक बहोरे, देवेन्द्र गौहर, ओम कुमार, बाबूलाल नखारे, सुरेश पवार, प्रेमनारायण सबेरे, विजय बाबूजी, पुनीत करो मिया, मधुर मारोठिया, नरेन्द्र कहारे, राजा महौलिया, मनोज भगत जी, दीपू पेन्टर, दीपक महरौलिया, अनिल नाहर, श्रीमती मनीषा करोनिया, जितेन्द्र शहरदार, सचिन नरमा, दीपक नाटर, विहारी लाल वरल, संजय चौहान अमर सिंह बग्गन, सहित वाल्मीकि समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें