अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ लखीमपुर खीरी की बैठक जिला अध्यक्ष अब्दुल कवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई
लखीमपुर खीरी में अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ की बैठक सम्पन्न
लखीमपुर खीरी।आज अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ की प्रथम महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अब्दुल कवी ने की। उन्होंने कहा कि “पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनके हितों की रक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने संगठन विस्तार एवं सभी पत्रकारों को एक मंच पर लाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता के सामने कई चुनौतियाँ हैं, ऐसे में पत्रकारों को निष्पक्ष रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने प्रशासन एवं शासन तक पत्रकारों की समस्याएँ नियमित रूप से पहुँचाने का आश्वासन दिया।
मार्गदर्शक नित्यानंद बाजपेयी ने कहा कि फील्ड में कार्यरत पत्रकारों को अक्सर सुरक्षा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिनका समाधान संगठन प्राथमिकता से करेगा। वहीं मार्गदर्शक कमल मिश्रा और देवेश कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को संगठित और जागरूक रहने पर बल दिया।
जिला महासचिव बलबीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद तलहा और मोहम्मद यूनुस ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, और संगठन उनके मनोबल को सशक्त बनाने हेतु निरंतर सक्रिय रहेगा। जिला सचिव अनुज गुप्ता ने बताया कि संगठन ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चला रहा है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।
जिला संयोजक प्रशांत तिवारी व प्रभारी ओयल प्रशांत तिवारी ने बताया कि निकट भविष्य में तहसील स्तर पर पत्रकारों के लिए कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पत्रकारिता की गुणवत्ता और अधिक सुदृढ़ हो सके।
बैठक में सईद अंसारी, जावेद अंसारी, विशाल भारद्वाज, मुनेंद्र वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, शिवम वर्मा सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को आगे बढ़ाने और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक का संचालन शालीन एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें