यूपी में SIR फॉर्म जमा करने की समयसीमा 7 दिन बढ़ी: अब 11 दिसंबर तक करेंगे अपडेट

 यूपी में SIR फॉर्म जमा करने की समयसीमा 7 दिन बढ़ी: अब 11 दिसंबर तक करेंगे अपडेट

प्रयागराज, 30 नवंबर। चुनाव आयोग ने विशेष गहन संशोधन (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची अपडेट करने की समयसीमा को 7 दिन बढ़ा दिया है। अब उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 4 दिसंबर की बजाय 11 दिसंबर तक SIR फॉर्म जमा कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी यूपी नवदीप रिणवा ने बताया कि यह फैसला BLOs की व्यस्तता, शादी-त्योहारों के मौसम और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच की चुनौतियों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

SIR अभियान का दूसरा चरण 4 नवंबर से शुरू हो चुका है, जिसमें 27 अक्टूबर की मतदाता सूची के आधार पर हर वोटर को प्री-फिल्ड फॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है। BLOs घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। अब अपडेट की अंतिम तिथि 11 दिसंबर हो गई है। ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को जारी होगी, जिसके बाद 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक दावा-आपत्तियाँ दर्ज की जा सकेंगी। अंतिम सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी