इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा ने मनाया 16वां स्थापना दिवस

इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा ने मनाया 16वां स्थापना दिवस






लखीमपुर।

इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा,  द्वारा 28 मार्च को क्लब का 16वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्लब की स्थापना 27 मार्च 2011 को पूर्व अध्यक्ष कुमकुम गुप्ता द्वारा की गई थी।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष दीपाली गुप्ता ने सभी पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अरुणा अग्रवाल और मीनू गुप्ता द्वारा मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष कुमकुम गुप्ता, सपना कक्कड़, मनजीत सिंह सलूजा, विभा सक्सेना, मंजू बरनवाल, शालिनी गुप्ता एवं संगीता अग्रवाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष दीपाली गुप्ता व उपस्थिति सदस्यों ने “पानी बचाओ अभियान” के तहत सभी को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया और पानी बचाने की अपील की।

कार्यक्रम में सचिव नीतू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कनक बरनवाल, iso सरिका गुप्ता सहित पूर्व अध्यक्ष क्लब  सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। सभी ने विभिन्न गेम्स खेले उपहार जीते अंत में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर सभी ने मिलकर खुशी का जश्न मनाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा