एसोसिएशन ऑफ़ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स आफ इन्डिया शाखा-लखीमपुर खीरी की आम बैठक मुहल्ला गौटैया बाग में शबाब खान संगठन मन्त्री के निवास पर अपराह्न 2 बजे सम्पन्न हुई।
लखीमपुर खीरी।
एसोसिएशन ऑफ़ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स आफ इन्डिया शाखा-लखीमपुर खीरी की आम बैठक मुहल्ला गौटैया बाग में शबाब खान संगठन मन्त्री के निवास पर अपराह्न 2 बजे सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता डा.राकेश कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष ने की। बैठक में सभी पदाधिकारीगण सदस्यगण ने अपने अपने विचार रखें। वर्ष 2026 के परिचय पत्र सभी सम्मानित सदस्यों को श्री शबाब खान मन्त्री ने वितरित किये। आगामी बैठक में सभी सदस्यगण ने मिलकर प्रस्ताव रखे गए कि पत्रकारों की समस्याओं पर जिलाधिकारी खीरी को ज्ञापन दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष जी ने दूर दराज से आये सभी पत्रकारों को धन्यावाद ज्ञापित किया। अन्त में सभी पत्रकारों को जलपान कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा०रईस अहमद उस्मानी, शबाब खान, डा.राकेश कुमार शर्मा, ब्रम्हरिषी नागर, राज मल्होत्रा, बी. के. सिंह, विपिन बाजपेई, धीरज कुमार गुप्ता, कपिल कुमार दीक्षित, रमा शंकर मिश्रा, राघवेंद्र बहादुर सिंह, एवं प्रांजल श्रीवास्तव आदि तमाम पत्रकारगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें