*22 मार्च दिन रविवार को भी खुलेंगे निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्य रहेगा जारी*
*22 मार्च दिन रविवार को भी खुलेंगे निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्य रहेगा जारी*
लखीमपुर खीरी, 20 मार्च । शासन के निर्देश पर 22 मार्च 2026 (रविवार) को भी जिले के सभी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे और आम दिनों की तरह विलेख पंजीकरण कार्य होगा।
सहायक महानिरीक्षक निबंधन अमिताभ कुमार ने बताया कि महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। डीएम के अनुमोदन के बाद सभी उप निबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि रविवार को कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की तरह संचालित किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है, ताकि लोगों को रजिस्ट्री के लिए अतिरिक्त समय मिल सके और लंबित कार्यों का तेजी से निस्तारण हो सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें