वन्देमातरम् फाउंडेशन के बैनर तले होली मिलन समारोह वृद्धाश्रम सलेमपुर कोन में आयोजित किया गया।
वन्देमातरम् फाउंडेशन के बैनर तले होली मिलन समारोह वृद्धाश्रम सलेमपुर कोन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्षा डॉ. श्रीमती इरा श्रीवास्तव जी रही , कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण वृद्धाश्रम के बुजुर्ग महिला पुरुषों द्वारा भजन, होली गीत रहा, फूलों की होली भी खेली गई। समाजसेविका श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा ने सभी को तिलक लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी ।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी अध्यक्ष सत्येंद्र द्विवेदी गवार, महामंत्री बृजेश मिश्रा , वरि. उपाध्यक्ष वी .बी. धुरिया ,उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता कन्हैया, संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा किया गया , कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज सेविका पूर्णिमा मिश्रा, डॉ .नेहा त्रिवेदी ,एडवोकेट कीर्ति शुक्ला , रेड क्रॉस आरती श्रीवास्तव ,विजय मिश्रा, दीपक पुरी, पुत्तन मिश्रा, अवधेश मिश्रा, मनोज मौर्य,मघुरेश शुक्ला , अनुराग श्रीवास्तव ,मनोज मिश्रा आदि गणमान्य लोग उपस्थित हुए।सभी ने एक स्वर में कहा कि आप लोग अकेले नही है हम सब आपका परिवार है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें