स्मार्टफोन, फर्नीचर-प्री-स्कूल किट से सुसज्जित केंद्र, बच्चो, महिलाओं के पोषण में मिलेगी नई जान

लखीमपुर खीरी की आंगनबाड़ी सेवाओं को नई उड़ान: 1265 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, स्मार्ट डिजिटल कवच





स्मार्टफोन, फर्नीचर-प्री-स्कूल किट से सुसज्जित केंद्र, बच्चो, महिलाओं के पोषण में मिलेगी नई जान


*विधायक, डीएम, सीडीओ ने बांटे नियुक्ति पत्र,खिले चेहरे*


लखीमपुर खीरी, 30 मार्च। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा। कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित जनपदीय कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में कई अहम पहल की गईं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। कार्यक्रम का सफल संयोजन डीपीओ भारत प्रसाद ने किया।


जनपदीय कार्यक्रम में विधायक विनोद शंकर अवस्थी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार ने 1265 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। वहीं 345 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन और 613 केंद्रों को फर्नीचर व प्री-स्कूल किट प्रदान की गई। इसके साथ ही 16 परियोजना कार्यालयों को आधार कार्ड पंजीकरण मशीन भी उपलब्ध कराई गई। 


इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ से जिले में नवनिर्मित 66 आंगनबाड़ी भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विधायक विनोद शंकर अवस्थी, योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि, डीपीओ भारत प्रसाद व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी।


विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण से जुड़े कार्यक्रमों की रीढ़ हैं। स्मार्टफोन मिलने से उन्हें डेटा अपडेट करने, योजनाओं की निगरानी और लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाने में आसानी होगी। सरकार का उद्देश्य इस पहल के जरिए आंगनबाड़ी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है, ताकि बच्चों के पोषण, टीकाकरण और विकास से जुड़ी जानकारी समय पर दर्ज हो सके। 


डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि नव चयनित सभी आंगनवाड़ी सहायिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके कंधों पर बच्चों और महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अपील की कि यह जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाई जाए।

डीएम ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता न केवल बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा और पोषण की रीढ़ हैं, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक सेवाएं पहुँचाने में उनकी भूमिका अहम है।


सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि सरकार की नीतियों और योजनाओं को समय पर लागू करने में आपकी सक्रिय भागीदारी बच्चों के सर्वांगीण विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निर्णायक साबित होगी।


डीपीओ भारत प्रसाद ने बताया कि जिले के विभिन्न परियोजनाओं में आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कुल 16 परियोजनाओं में 1,406 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए। इनमें सहायिका के पद पर कुल 1,265 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें निधासन परियोजना में सबसे अधिक 172 सहायिकाओं का चयन हुआ, वहीं लखीमपुर और ईसानगर परियोजनाओं में क्रमशः 107 और 110 अभ्यर्थियों को नियुक्त किया गया। अन्य परियोजनाओं में भी चयनित अभ्यर्थियों की संख्या संतुलित रूप से वितरण की गई है, जिससे जिले में बाल विकास और आंगनवाड़ी सेवाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।


*लखीमपुर खीरी की नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीएम ने बाटे नियुक्ति पत्र, स्मार्टफोन, खिले चेहरे*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी की 09 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन भी प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद अहम है और उन्हें यह जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभानी चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी