जेसीआई लखीमपुर द्वारा प्रभावी भाषण कला पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ..

 जेसीआई लखीमपुर द्वारा प्रभावी भाषण कला पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ..








लखीमपुर,

अपने वक्तव्य को प्रभावी बनाना एक कला है जिसे आसानी से सीखा जा सकता है, लेकिन इसके लिए आवश्यक है एक सुयोग्य प्रशिक्षक के द्वारा प्रशिक्षित होना। इसी कार्य को अंजाम देने के लिए जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा प्रभावी भाषण कला के गुर सिखाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन स्थानीय सिटी मांटेसरी इण्टर कालेज में किया गया। संस्थाध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में पायलट फैकल्टी (मुख्य प्रशिक्षक) के रूप में नेशनल ट्रेनर राममोहन गुप्ता व सह प्रशिक्षक के रूप में ज़ोन ट्रेनर मीता गर्ग ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अपनी बात को प्रभावशाली कैसे बनायें, शब्दों का चयन, मंच भय को दूर करने की सुगम विधियां, सही ढंग से खड़े होने, माइक के उपयोग की सही जानकारी, प्रभावी प्रस्तुतिकरण आदि विषयों की सटीक जानकारी प्रशिक्षक द्वय द्वारा प्रदान की गई। प्रशिक्षण से पूर्व और प्रशिक्षण के बाद का अंतर स्पष्ट रूप से देखने को मिला। प्रशिक्षण के दौरान अपनी सक्रियता के परिणामस्वरूप प्रशिक्षकों द्वारा आदर्श गुप्ता, एकता शर्मा, अजय दीक्षित, विधि मोहन,अंजलि गुप्ता, शिल्पी, प्रिया मिश्रा, मनोज गौड़ व प्रीति को पुरस्कृत भी किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला की सभी सम्मिलित प्रतिभागियों ने प्रशंसा की व प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में संस्था सदस्यों के साथ सिटी मांटेसरी इण्टर कालेज के प्रबंधक विशाल सेठ, लेखनी सेठ, प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह सहित जेसी शुभम टंडन, जेसी असद हुसैन, जेसी लव पुरी, जेसी विश्वास सेठ आदि उपस्थित रहे। संस्था के मीडिया प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह ने बताया कि जेसीआई संगठन का मुख्य उद्देश्य ही व्यक्तित्व विकास होता है। हमारे प्रशिक्षक देश-विदेश तक अपनी प्रशिक्षण शैली के लिए जाने जाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी