छात्राओं के पी.सी.एस. में चयन से गौरवान्वित हुआ विद्यालय परिवार- शिप्रा बाजपेई प्रधानाचार्य
छात्राओं के पी.सी.एस. में चयन से गौरवान्वित हुआ विद्यालय परिवार
विद्यालय परिवार के लिए अत्यन्त गौरव की बात है कि विद्यालय की दो पूर्व छात्राओं- बहन निधि वर्मा एवं बहन ईनाक्षी गुप्ता का चयन यू.पी.पी.एस.सी. में हुआ है। बहन निधि वर्मा ने 2014 बैच में विद्यालय से इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इनका चयन *‘‘असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर‘‘* के पद पर हुआ है एवं बहन ईनाक्षी गुप्ता ने 2013 बैच में विद्यालय से इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इनका चयन *‘‘जिला पिछड़ा समाज कल्याण अधिकारी‘‘* के पद पर हुआ है। छात्राओं के चयन से विद्यालय परिवार अत्यन्त प्रफुल्लित है तथा छात्राओं एवं उनके गौरवशाली अभिभावकों को शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें