प्रतिभा, सेवा और संस्कार के नवसंकल्प संग संपन्न हुआ भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह-
प्रतिभा, सेवा और संस्कार के नवसंकल्प संग संपन्न हुआ भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह-
लखीमपुर खीरी,
“प्रतिभा विकास, सेवा, संस्कार और समर्पण” के पावन संकल्प को आत्मसात करते हुए भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा, लखीमपुर खीरी के नव सत्र का दायित्व ग्रहण समारोह आशीर्वाद होटल के सभागार में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक चेतना, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों की अनुपम छटा देखने को मिली।
नवीन सत्र के लिए संजय कुमार गुप्ता ने शाखा अध्यक्ष, राज शेखर ने सचिव तथा राधा मिश्रा ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ लेकर अपने दायित्वों का विधिवत ग्रहण किया। प्रांतीय अध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए समाजसेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इसके उपरांत अवध एवं नैमिष प्रांत के क्षेत्रीय सचिव राजवीर सिंह ने विभिन्न प्रकल्प संयोजकों को दायित्वों की शपथ दिलाई। तदोपरांत पूरी कार्यकारिणी ने परिषद की रीतियों, नीतियों में विश्वास जताते हुए संकल्पित स्वर में शपथ ली।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं “वन्दे मातरम्” के सामूहिक गायन से हुआ, जिसने पूरे सभागार को राष्ट्रभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत कर दिया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। नगर की नवोदित कलाकार रोशनी शर्मा व प्रियांशी शर्मा के स्वागत गीत ने उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध किया। समारोह का सबसे भावनात्मक एवं प्रेरणादायी क्षण मेधावी सम्मान समारोह रहा। इस अवसर पर इंटरमीडिएट परीक्षा में 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अक्षरा श्रीवास्तव तथा हाईस्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले छात्र अनुभव श्रीवास्तव को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मुख्य वक्ता डॉ. सुशीला सिंह ने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों, सेवा कार्यों एवं सांस्कृतिक दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक जीवंत विचारधारा है। संस्थापक अध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह, एडवोकेट ने बीते सत्र की उल्लेखनीय उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कार्यक्रम का अत्यंत प्रभावशाली ढंग से संचालन किया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर नीलम त्रिवेदी ने नवीन दायित्वधारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में 5 नये सदस्यों ने शाखा की सदस्यता ग्रहण की।
समारोह में प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश चंद्र वर्मा, मानवेंद्र सिंह, लखीमपुर शाखा अध्यक्ष प्रबोध कुमार शुक्ला, सचिव अमित सिंह चौहान, निमेष शुक्ला, डॉ. वी.बी. धुरिया, विवेकानंद शाखा की अध्यक्ष अनीता निगम, सचिव रीना गुप्ता, मंजू मनार, शिशिर अवस्थी, अरविंद कुमार मिश्रा, श्याम जी शेखर, सत्येन्द्र द्विवेदी, नवीन साहनी, मोनी पाण्डेय, डॉ० रमा रमण मिश्रा, सुनीता शुक्ला, शालिनी जायसवाल, रंजना गुप्ता, ज्योति सिंह, निधि गोयल, कल्याणी गुप्ता , शरद गुप्ता, अशफी खान, निधि शुक्ला, वंदना सोनी, क्षमारानी वर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, आलोक शुक्ला, राजेन्द्र कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं परिषद सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें