उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली संकट-सबसे खराब स्थिति बलरामपुर, लखीमपुर, सुल्तानपुर और गोंडा
UP में बिजली संकट गहराया, भीषण कटौती से लोग बेहाल।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली संकट गहराता जा रहा है। शहरों से लेकर गांवों तक लंबी कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों को सिर्फ 5 से 12 घंटे तक ही बिजली मिल पा रही है, जबकि शहरों में भी सप्लाई लगातार बाधित हो रही है। सबसे खराब स्थिति बलरामपुर, लखीमपुर, सुल्तानपुर और गोंडा जैसे जिलों में बताई जा रही है।
भीषण गर्मी के बीच low voltage, ट्रिपिंग और बार-बार कटौती से लोग परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में रातभर अंधेरा और पानी का संकट गहरा गया है। बिजली संकट को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है और कई जगह विरोध प्रदर्शन की स्थिति बन रही है। विपक्ष ने भी सरकार पर बिजली व्यवस्था फेल होने का आरोप लगाया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें