लखीमपुर खीरी में बिजली का हाल बेहाल
लखीमपुर खीरी में बिजली का हाल बेहाल है जबकि मुख्यमंत्री के सख्त आदेशों के बावजूद बिजली कर्मियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।
सूत्रों के अनुसार ज्यादातर बिजली कर्मियों को लगता है उनके खिलाफ कोई कुछ कर ही नहीं सकता अतः वह शिकायत करने के बावजूद भी उसको गंभीरता से नहीं लेते हैं ,अत्यधिक गर्मी पड़ने के बावजूद बिजली वाले लाइट काटने के पीछे हमेशा आमादा रहते हैं। सूत्रों के अनुसार जनता का तो यह तक कहना है कि सेटिंग की वजह से यह लाइट गायब कर देते हैं ताकि उनका आर्थिक लाभ मिल सके ,अब सत्य क्या है यह तो उच्च अधिकारी ही जांच करके बता सकते हैं। फिलहाल जनता बेहद परेशान है और उनकी सुनवाई कहीं से कहीं तक नहीं हो रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें