लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 बी1 के सत्र 2026-27 के पदाधिकारियों मे लायंस क्लब लखीमपुर खीरी उपकार के वरिष्ठ सदस्यों को मंडलाध्यक्ष द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है।

लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 बी1 के सत्र 2026-27 के पदाधिकारियों मे लायंस क्लब लखीमपुर खीरी उपकार के वरिष्ठ सदस्यों को मंडलाध्यक्ष द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है।



लखनऊ स्थित आनन्दा रिसॉर्ट में  आयोजित लायन्स क्लब के सम्मान समारोह के दौरान लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 बी1 के आगामी सत्र के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन परमजीत सिंह की डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट में लायन्स क्लब लखीमपुर उपकार के पूर्वाध्यक्ष लायन विशाल सेठ, जीएलटी जैसी महत्वपूर्ण टीम में प्रशिक्षक के रूप में स्थान दिया गया। पूर्वाध्यक्ष लायन आर्येन्द्र पाल सिंह जोकि विगत कई वर्षों से डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन इण्टरनेशनल क्लब्स ट्यूनिंग प्रोग्राम का दायित्व देख रहे हैं, उन्हें पुनः अगले सत्र हेतु भी यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। इसी क्रम में क्लब के वर्तमान अध्यक्ष लायन शैलेन्द्र प्रताप सिंह को रीजन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट के अन्य पदाधिकारियों सहित उपरोक्त लायन सदस्यों के चयन की घोषणा मंडल के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी लायन सुदीप कुलश्रेष्ठ द्वारा की गई। मण्डल की इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर क्लब के पूर्वाध्यक्ष एच०एस०पाहवा, राजवीर सिंह, सुरेन्द्र तोलानी, डॉ०रूपक टण्डन, अशोक गुप्ता , डॉ०के०के० मिश्रा सहित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। आगामी अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, सचिव अमर सिंह, आर्येन्द्र पाल सिंह, विशाल सेठ, राममोहन गुप्ता, परम वर्मा, प्रसून टण्डन, गोपाल जी पुरी, पंकज अग्रवाल, श्याम जी शेखर, राजकुमार सक्सेना सहित ग्यारह सदस्यों ने उक्त सम्मान समारोह में सहभागिता की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी