नगर के गांधी पार्क में वन्देमातरम् फाउंडेशन द्वारा अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती मनाई गई वन्देमातरम् फाउंडेशन के सदस्यों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर व मोमबत्ती जलाकर नमन किया
नगर के गांधी पार्क में वन्देमातरम् फाउंडेशन द्वारा अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती मनाई गई वन्देमातरम् फाउंडेशन के सदस्यों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर व मोमबत्ती जलाकर नमन किया
संस्थाध्यक्ष कवि सत्येंद्र द्विवेदी गंवार लखीमपुरी ने याद करते हुए कहां कि क्रान्तिकारियों का जीवन बेहद कठिन था , संस्था महामंत्री सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश मिश्रा ने कहा कि इन क्रान्तिकारियों को न हम भूले न आने वाली पीढ़ियां अगर भूल गए तो आने वाली पीढ़ियां कैसे याद रखेगी, संस्था उपाध्यक्ष एडवोकेट कीर्ति शुक्ला ने कहा कि इनके बलिदान के कारण आज हम सब खुली हवा में सांस ले रहे है, आचार्य संजय मिश्रा ने कहा कि हम सबको हमेशा याद करना चाहिए अमर शहीदों को, प्राथमिक विद्यालय सुआगाढा लखीमपुर देहात सविलियन की शिक्षिका पूर्णिमा मिश्रा ने कहा कि अमर शहीदों की तरह आज की युवा पीढी को देश सर्वोपरि की भावना रखनी चाहिए क्योंकि आज देश के लिए जीना है आज के कार्यक्रम में सत्येंद्र द्विवेदी गंवार लखीमपुरी, सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश मिश्रा , कीर्ति शुक्ला , आचार्य संजय मिश्रा, पूर्णिमा मिश्रा, सतोष मिश्रा पुत्तन , उपासना निषाद, रामकृष्ण पुरी गांधी , राकेश तिवारी, संदीप मिश्रा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे सभी ने वन्देमातरम् , भारत माता की जय, इन्कलाब जिंदाबाद नारे लगाए ।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें