नशीले पदार्थों के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
नशीले नशीले पदार्थों के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
लखीमपुर-खीरी, 20 जून! सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन योजना अंतर्गत राज्य मद्य निषेध अधिकारी उत्तर प्रदेश आरएल राजवंशी के निर्देशानुसार क्षेत्रीय मद्य निषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी लखनऊ क्षेत्र रमेश कुमार एवं नीतू वर्मा के नेतृत्व में जनपद में नशा मुक्त भारत सप्ताह मनाया जा रहा है! इसी के तहत आज स्माइल नशा मुक्ति केंद्र ताहिरपुर एवं समग्र विकास सेवा समिति ने अंदेशनगर में नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता युवा रैली निकाली!
रैली को स्माइल नशा मुक्ति केंद्र की संचालिका अमनदीप कौर एवं समग्र विकास सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया! रैली में शामिल युवा नशा मुक्ति का अभियान, बने जन-जन की पहचान! जिसने नशे को हाथ लगाया, मौत ने उसको गले लगाया आदि नशा मुक्ति के नारे बड़े जोर-शोर के साथ लगा रहे थे जिससे आम जनमानस को सकारात्मक संदेश मिला! रैली में स्माइल नशा मुक्ति केंद्र के काउंसलर सत्यम कुशवाहा, सतीश शर्मा, नीलम, रुद्राक्ष समग्र विकास सेवा समिति के सचिव सत्येंद्र बहादुर सिंह, फील्ड वर्कर मोहम्मद उमर परिवर्तन क्लासेस के संचालक गुरप्रीत सिंह, शिक्षक आशुतोष मिश्रा, स्थानीय विद्यालय प्रबंधक मान सिंह, जीआरएस बृजेंद्र कुमार सहित अनेक लोग शामिल रहे



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें