मिश्रिख जिला सीतापुर में लगे कूलिंग पॉइंट का बुरा हाल- फटा हुआ है शामियाना परेशान हो रही जनता
तहसील मिश्रिख चौराहा सीतापुर हरदोई रोड पर नगर पालिका मिश्रिख की तरफ से जनता को पानी पिलाने का कार्य किया जा रहा है दो घड़ा में पानी भरकर जनता की प्यास बुझाने का कार्य लगभग 15 दिनों से किया जा रहा है
नगर पालिका की तरफ से एक कर्मचारी पानी पिलाने का कार्य करने हेतु रखा गया है एक टेंट के नीचे दो घड़ा रखे हैं तथा एक जग रखा है जनता का कहना है कि टेंट का ऊपरी भाग फट चुका है जिससे सीधी धूप टेन्ट के अंदर आती है जहां पर आदमी का रुकना संभव नहीं है जो पानी पिलाता है वह भी नहीं रुक पाता है आदमी पानी पीता है तो कुछ छाया में भी थोड़ी देर रुक ता है परन्तु छाया न होने के कारण पानी पिलाने वाला आदमी भी नहीं रुक पाता और न जानता भी आती है जनता का कहना है कि नगर पालिका अपने कागजों पर कुछ और दिखाती है परन्तु धरातल पर कुछ और ही है पानी पिलाने का स्थान छाया में होना चाहिए परंतु छाया में न होने के बजाय वहां सीधी धूप ही आती है नगर पालिका मिश्रिख के कर्मचारी बिल्कुल आंखें बंद किया बैठे हैं जो देखते नहीं हैं जहां पर पानी पिलाने का कार्य किया जा रहा है वहां क्या कमी है
जनता का शासन से अनुरोध है जहां पर पानी पिलाने का कार्य नगर पालिका द्वारा हो रहा है वहां की जांच कराना अति आवश्यक है,,,
उमा प्रकाश समाचार पत्र से चीफ ब्यूरो ओमकार नाथ त्रिपाठी तहसील मिश्रिख जिला सीतापुर



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें