जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल पर जिम्मेदारों द्वारा फर्जी आख्या/कूटरचित दस्तावेज लगाकर शिकायत निस्तारित करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों पर अब शासन से कार्रवाई होनी शुरू

 IGRS में फर्जी आख्या लगाने पर बड़ा एक्शन, व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित PWD के एक्सईएन व जेई पर एफआईआर दर्ज


हरदोई। जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल पर जिम्मेदारों द्वारा फर्जी आख्या/कूटरचित दस्तावेज लगाकर शिकायत निस्तारित करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों पर अब शासन से कार्रवाई होनी शुरू हो गई है। जनपद की कोतवाली बेनीगंज में ऐसे ही एक मामले में जिम्मेदार अधिकारियों व PWD की सरकारी भूमि कब्जाने वाले व्यक्ति द्वारा फर्जी/कूटरचित शपथपत्र लगाकर शिकायत निस्तारित करना/कराना महंगा पड़ गया है। पीड़ित शिकायतकर्ता द्वारा शासन स्तर पर इस फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद बेनीगंज कोतवाली में कथित व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित लोक निर्माण विभाग(PWD) के एक्सईएन व जेई पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।


बेनीगंज नगर निवासी दीपक कुमार(डी.के.राना) ने विगत वर्ष बेनीगंज में संडीला-हरदोई रोड(27C) पर स्थित पीडब्ल्यूडी की स्वामित्व वाली सरकारी भूमि पर स्थानीय निवासी व कथित व्यापार मंडल/विहिप अध्यक्ष लव कुमार मिश्रा द्वारा अवैध कब्जा कर दुकान बनाने/व्यावसायिक प्रयोग करने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके संबंध में पिछले साल अगस्त में डीएम अनुनय झा के निर्देश पर स्थलीय निरीक्षण/जांच करने पहुंची संडीला एसडीएम नारायणी भाटिया ने अतिक्रमणकारी लव मिश्रा को कड़ी चेतावनी देते हुए सरकारी भूमि से संपूर्ण कब्जा हटा लेने का निर्देश दिया था। इस कार्रवाई से खुन्नस खाए लव मिश्रा और उसके बेटे मयंक मिश्रा ने 15 सितंबर,25 को शिकायतकर्ता दीपक से मार-पीट करते हुए उसे जान-माल की धमकी दी थी जिस पर पीड़ित की तहरीर पर तब पिता-पुत्र दोनों के विरुद्ध बेनीगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

सूत्रों के अनुसार पीड़ित इतना परेशान हो गया कि अब उसने दोषियों को सजा दिलाने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी, सूत्र बताते हैं कि इन लोगों द्वारा ऐसा कई बार किसी न किसी के विरुद्ध किया गया है जिससे कि इन पर कोई आंच न आने पाए 

इस प्रकरण के बाद भी लव मिश्रा द्वारा शिकायतकर्ता पर लगातार सुलह-समझौते का दबाव बनाया जाता रहा। सारे हथकंडे अपनाने के बाद भी जब शिकायतकर्ता अटल रहा और इधर जिला प्रशासन द्वारा भू-माफिया की कार्रवाई की तैयारी देखकर लव कुमार मिश्रा व उसके बेटे मयंक मिश्रा ने पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन एक्सईएन राजकुमार मौर्या व जेई सुनील कुमार से सांठ-गांठ कर फर्जी शपथपत्र व हस्ताक्षर कर तथा फेसबुक से पीड़ित की फोटो निकालकर सुलह-समझौते का कूटरचित प्रार्थना-पत्र देकर अपने पक्ष में रिपोर्ट लगवाकर शिकायत निस्तारित करवा दी। पीड़ित ने जब इस फर्जीवाड़े के संबंध में डीएम व एसपी से लेकर आईजी, डीजीपी तक न्याय की गुहार लगाई जिस पर डीजीपी द्वारा एसपी को गहनता से जांच के लिए आदेशित किया गया था। जिस पर जांचोपरांत के बाद अब एसपी के आदेश पर उक्त चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


एसपी हरदोई के आदेश के बाद बेनीगंज कोतवाली में बेनीगंज के कृष्णानगर वार्ड निवासी व कथित व्यापार मंडल/विश्व हिन्दू परिषद-बेनीगंज के अध्यक्ष लव कुमार मिश्रा पुत्र रामशंकर मिश्रा, मयंक मिश्रा पुत्र लव कुमार मिश्रा सहित कोथावां-बेनीगंज क्षेत्र के अवर अभियंता(JE-PWD) सुनील कुमार व तत्कालीन प्रांतीय खंड हरदोई के एक्सईएन राजकुमार मौर्या के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता(BNS)-2023 की धारा 319, 318(4) व 351(3) में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं शिकायतकर्ता दीपक कुमार(डी.के.राना) ने बताया कि दबंग भू-माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए उसे उच्चाधिकारियों व शासन स्तर तक न्याय की गुहार लगानी पड़ी तब जाकर दोषियों पर कार्रवाई शुरू हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी