5 दिवसीय बैंकिंग और भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने हेतु देश भर के लाखों बैंककर्मियों ने आज देशव्यापी *एक्स (ट्विटर) पर अभियान* चलाया, जो पूरे दिन *नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा*। यह जानकारी फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने दी।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस*
(लखनऊ जिला इकाई)
*===============================*
एक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड करती रही 5 दिवसीय बैंकिंग की मांग
वार रूम का गठन कर बैंककर्मियों ने चलाया एक्स (ट्विटर) अभियान
*===============================*
लखनऊ। 5 दिवसीय बैंकिंग और भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने हेतु देश भर के लाखों बैंककर्मियों ने आज देशव्यापी *एक्स (ट्विटर) पर अभियान* चलाया, जो पूरे दिन *नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा*। यह जानकारी फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने दी।
इसी क्रम में आज लखनऊ में यू.पी. बैंक एम्प्लॉईज यूनियन के बाल्मीकी मार्ग, लाल बाग स्थित कार्यालय में कॉम. एस.के. संगतानी के नेतृत्व में *वार रूम* का गठन करके अभियान चलाया गया, जिसमें सर्वश्री राकेश पाण्डेय, अशोक अग्रवाल, सचिन केसरवानी, आकाश शर्मा, विभाकर कुशवाहा, शकील अहमद, वी.के. श्रीवास्तव, सचिन भटनागर, अंकुर अग्रवाल, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, दीपक चौरसिया आदि बैंक नेताओं तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की।
अनिल तिवारी मीडिया प्रभारी ने बताया यूनाइटेड फोरम द्वारा 3 सितंबर को *पोस्टर अभियान*, 8 सितंबर को *काला बैज धारण* तथा 11 सितंबर को *एक दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल* का आवाहन किया गया है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें