5 दिवसीय बैंकिंग हेतु वार रूम का गठन कर बैंककर्मियों ने चलाया एक्स (ट्विटर) अभियान

*यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस*

(लखनऊ जिला इकाई)

=============================


5 दिवसीय बैंकिंग हेतु वार रूम का गठन कर बैंककर्मियों ने चलाया एक्स (ट्विटर) अभियान



*एक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड करती रही 5 दिवसीय बैंकिंग की मांग*

=============================


लखनऊ। 5 दिवसीय बैंकिंग और लंबित मुद्दों के त्वरित निस्तारण हेतु सार्वजनिक क्षेत्र के लाखों बैंककर्मियों ने केंद्र सरकार के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस के निर्देश पर आज *एक्स (ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान* छेड़ा, जो पूरे दिन *नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा*। यह जानकारी फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने दी।


इसी क्रम में आज लखनऊ में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन के इंदिरा नगर स्थित कार्यालय में *कॉमरेड संदीप सिंह* के नेतृत्व में *वार रूम* का गठन करके अभियान चलाया। जिसमें काम. करुणेश शुक्ला, एस के संगतानी, आकाश शर्मा, आनंद प्रताप सिंह, वी के श्रीवास्तव, अनिल कुमार, उमेश चंद्रा, अमित सिंह, अंकुर अग्रवाल, सुमन सरकार, के एम श्रीवास्तव, सत्यम बाजपेई, कृष्ण कुमार पांडेय, गौरव आदि बैंकनेता तथा वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया फोरम द्वारा 22 सितंबर को *काला बैज धारण* एवं स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर *राज्य स्तरीय धरना व विशाल प्रदर्शन,* 25 सितंबर को एसबीआई मुख्य शाखा पर *प्रदर्शन एवं रैली* तथा *28, 29 तथा 30 सितंबर तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल* का आवाह्न किया गया है।


(अनिल तिवारी - मीडिया प्रभारी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा