वेद पढ़ रहे ब्राह्मण विद्यार्थियों की सेहत के लिए आगे आईं *साध्वी दिव्या भारद्वाज एमएमजी अस्पताल पहुंचकर कराया स्वास्थ्य परीक्षण, इलाज* *और दवाइयों की व्यवस्था;* *सीएमएस डॉ. *राकेश कुमार का रुद्राक्ष माला व पटका पहनाकर किया सम्मान*
*वेद पढ़ रहे ब्राह्मण विद्यार्थियों की सेहत के लिए आगे आईं *साध्वी दिव्या भारद्वाज एमएमजी अस्पताल पहुंचकर कराया स्वास्थ्य परीक्षण, इलाज* *और दवाइयों की व्यवस्था;* *सीएमएस डॉ. *राकेश कुमार का रुद्राक्ष माला व पटका पहनाकर किया सम्मान*
*सेवा और संस्कार की मिसाल बनीं बरसाना धाम की प्रसिद्ध कथा व्यास — साध्वी दिव्या भारद्वाज एवं ज्योतिषाचार्य दिनेश भारद्वाज ने भी सीएमएस का किया अभिनंदन*
*गाजियाबा*संवाददाता*
*महर्षि दयानंद संस्कृत वेद विद्यालय, पटेल मार्ग, गाजियाबाद में वेदों का *अध्ययन कर रहे ब्राह्मण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए बरसाना धाम की* *प्रसिद्ध कथा व्यास परम आदरणीय साध्वी दिव्या भारद्वाज ‘बरसाने वाली’ स्वयं जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और* *आवश्यक उपचार एवं दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।*
*साध्वी दिव्या भारद्वाज ने* *जिला* *एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार से* *मुलाकात कर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से चर्चा की। सीएमएस के सहयोग* *से विद्यार्थियों का चेकअप एवं आवश्यक इलाज कराया गया तथा जरूरत के अनुसार* *दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।*
*इस दौरान साध्वी दिव्या भारद्वाज ने भगवान भोलेनाथ* *की रुद्राक्ष माला एवं पटका पहनाकर सीएमएस डॉ. राकेश* *कुमार का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं ज्योतिषाचार्य परम आदरणीय* *पंडित दिनेश भारद्वाज ने भी सीएमएस को पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया और* *उनके सेवा भाव की प्रशंसा की।*
*साध्वी दिव्या भारद्वाज एवं* *पंडित दिनेश भारद्वाज ने कहा कि डॉ. राकेश कुमार का व्यवहार बेहद सरल, कुशल, सफल एवं खुशमिजाज है।* *उन्होंने महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें जीवन में निरंतर सफलता, सुख,* *समृद्धि और मंगल प्रदान करें तथा उनके जीवन को सदैव खुशियों से भर दें।*
*विद्यार्थियों की सेवा को बताया सबसे बड़ा धर्म*
*साध्वी दिव्या भारद्वाज ने कहा कि वेदों का अध्ययन कर रहे विद्यार्थी हमारी सनातन संस्कृति और संस्कारों की धरोहर हैं। ऐसे विद्यार्थियों की शिक्षा के* *साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की चिंता करना भी समाज की जिम्मेदारी है। जरूरत के समय उनके साथ खड़ा होना ही सच्ची सेवा है।*
*साध्वी दिव्या भारद्वाज के इस सेवाभावी कदम की उपस्थित लोगों ने सराहना की। अस्पताल में विद्यार्थियों के उपचार एवं दवाइयों की व्यवस्था होने पर* *सभी ने अस्पताल प्रशासन और सीएमएस डॉ. राकेश* *कुमार का आभार व्यक्त किया।*
*हर हर महादेव* *राधे राधे* *जय जय श्री राम*




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें