लायन्स क्लब लखीमपुर उपकार द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया...

लायन्स क्लब लखीमपुर उपकार द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया...









लखीमपुर,

चिरपरिचित समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार द्वारा लायन्स उपकार नेत्र चिकित्सालय परिसर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। वरिष्ठ नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ०के०के०मिश्रा एवं डॉ०रूपक टण्डन द्वारा शिविर में आये मरीजों का सघन परीक्षण कर उन्हें समुचित परामर्श दिया गया। कुछ मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाये गये जिनका निःशुल्क आपरेशन शीघ्र ही लायन्स उपकार नेत्र चिकित्सालय में किया जायेगा। इस समाजसेवी मुहिम से 105लोग लाभान्वित हुये। उक्त शिविर संस्थाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ। लायन्स क्लब लखीमपुर उपकार व नेत्र निदान समिति के तमाम पदाधिकारियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर लायन्स अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के साथ पूर्वाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार तोलानी, राजवीर सिंह, आर्येन्द्र पाल सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव अमर सिंह, उपाध्यक्ष प्रथम प्रसून टण्डन, अमित कुमार सिंह, चिकित्सालय सहायक अनिल कुमार पाण्डेय, टैक्नीशियन मो०कैफ के अतिरिक्त पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रतापगढ़ के नामी-गिनामी वकील पुष्पराज सिंह जी जो पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जु.बा.ए.(पुरातन) प्रतापगढ़ है जिन्हें लोग हंड्रेड डायल भी कहते हैं से सीधी बात