शारदीय नवरात्रि पर मची पारंपरिक गरबा की धूम - अध्यात्म की ओर संस्था का हुआ भव्य आयोजन
शारदीय नवरात्रि पर मची पारंपरिक गरबा की धूम - अध्यात्म की ओर संस्था का हुआ भव्य आयोजन
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था ‘अध्यात्म की ओर’ के तत्वावधान में दिनांक 14/10/2026, दिन बुधवार को अपराह्न 4:00 बजे, शेखर परिवार विद्युत बाजार निवास , नई बस्ती में एक भव्य एवं गरिमामय सांस्कृतिक महोत्सव का अत्यंत उल्लासपूर्ण वातावरण में सफल आयोजन किया गया।
संस्था की मीडिया प्रभारी रश्मि महेन्द्रा ने बताया कि इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रा चोपड़ा जी रहीं।
संस्था की संस्थापक रूपाली शेखर एवं सह- संस्थापक रति शेखर व सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उनके प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रा चोपड़ा जी के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं वैदिक मंत्रोच्चार व विधिवत पूजन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
तत्पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की सामूहिक महाआरती कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
समारोह के प्रारंभिक चरण में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा ‘अध्यात्म की ओर’ के उद्देश्यों, सामाजिक सरोकारों और समाज को अपनी सनातन संस्कृति व आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने के संकल्पों का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन करते हुए अरुणा अग्रवाल ने सनातन परंपरा और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक कन्या पूजन अत्यंत श्रद्धा एवं विधि-विधान से संपन्न कराया
जहाँ नन्हीं कन्याओं के चरण पखारकर, चुनरी ओढ़ाकर और उन्हें उपहार व भोग अर्पित कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
जहां एक तरफ मां दुर्गा की भव्य आरती हुई वही दूसरी तरफ संस्था की कार्यकारिणी सदस्य शालू गुप्ता ने पारंपरिक गरबा का असली महत्व भक्तों के सामने रखा ।
कार्यक्रम में उस वक्त चार चाँद लग गए जब छोटी-छोटी बालिकाओं जिसमें रिद्धिमा शेखर, सेज मजूमदार, और काशवी टंडन ने माँ के विभिन्न स्वरूपों और देवी स्तुतियों पर अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी सुंदरता और भाव-भंगिमाओं ने वहाँ मौजूद सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उत्सव के अगले चरण में पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं व उपस्थित सदस्यों ने गरबा और डांडिया रास में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। पारंपरिक भक्ति संगीत की मधुर ताल और डांडिया की खनक से पूरा प्रांगण आध्यात्मिक उमंग और ऊर्जा से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित भक्तों को माँ का पावन प्रसाद वितरित किया गया तथा संस्था के संयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि सहित आयोजन को सफल बनाने वाले सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का पुनः आभार प्रकट किया गया।
कार्यक्रम में संस्था से रूपाली शेखर, रति शेखर, ममता अग्रवाल, रचना शेखर, पूनम मित्तल, नेहा मित्तल , खुशबू मित्तल, रेखा भल्ला, ऋतु भल्ला, अंजुल जलोटा , खुशबू शेखर, ऋचा शेखर, दिव्या शेखर, उमा पोद्दार , मीना अग्रवाल, लीना गुप्ता, सोनल मजूमदार, प्रियंका शेखर, कुमकुम गुप्ता, निधी टंडन, हर्षा तोलानी, सपना कक्कड़, मणि गुप्ता, सुधा केशवानी, डॉली अग्रवाल, समता मेहरोत्रा, नीतू अग्रवाल, शिखा धवन, प्रीती कपूर, राशी अग्रवाल अराधना जायसवाल समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें