वायरल बुखार को हल्के में न लें, खांसी-छींक से फैल रहा इन्फ्लुएंजा,दो मरीजों में एच1एन1 की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, संक्रमित व्यक्ति को भीड़ से दूर रहने की सलाह
वायरल बुखार को हल्के में न लें, खांसी-छींक से फैल रहा इन्फ्लुएंजा, दो मरीजों में एच1एन1 की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, संक्रमित व्यक्ति को भीड़ से दूर रहने की सलाह लखीमपुर खीरी, 31 अगस्त। मौसम में बदलाव के साथ वायरल फीवर और इन्फ्लुएंजा के मामले सामने आने लगे हैं। सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी और बुखार को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर प्रशिक्षित चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की है। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि जिले में एच1एन1 के दो मामले सामने आए हैं। हालांकि स्थिति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, सावधानी और समय पर उपचार बेहद जरूरी है। *खांसने-छींकने से हवा में फैलता है वायरस* सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि इन्फ्लुएंजा बेहद संक्रामक बीमारी है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बोलने के दौरान निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों के जरिए वायरस आसपास के लोगों तक पहुंच सकता है। संपर्क में आने वाले व्यक्ति में एक-दो दिन के भीतर गले में खराश, बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इन्फ्लुएं...