कोर्ट के आदेश पर रायपुर पुलिस का एक्शन: 9 NBW वारंट पर आरोपी इमरान नवाब गिरफ्तार

कोर्ट के आदेश पर रायपुर पुलिस का एक्शन: 9 NBW वारंट पर आरोपी इमरान नवाब गिरफ्तार




राजधानी रायपुर की डी.डी. नगर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। धारा 138 (चेक बाउंस) के मामलों में माननीय कोर्ट द्वारा जारी किए गए 9 गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर पुलिस ने आरोपी इमरान नवाब को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। 


साल 2021 से जुड़ा है मामला

सूत्रों के अनुसार, यह मामला साल 2021 में एचडीडी (HDD) मशीन खरीदी के नाम पर हुए कथित 39 लाख रुपये के लेनदेन और चेक बाउंस से जुड़ा है। 


पीड़ित पक्ष द्वारा कोर्ट में धारा 138 के तहत मामला दर्ज कराया गया था।

 मामले की सुनवाइयों के दौरान आरोपी के उपस्थित न होने पर न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया और आरोपी के खिलाफ 9 गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर पुलिस को उसे पेश करने का आदेश दिया था।


न्यायालय में किया जाएगा पेश


अदालत के इसी वारंट के आधार पर डी.डी. नगर पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी इमरान नवाब को हिरासत में ले लिया है। 


आरोपी को थाने लाकर गिरफ्तारी की आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। 


पुलिस प्रक्रिया पूरी होते ही आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी