लखीमपुर। इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा द्वारा रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर वृद्धाश्रम में एक भावपूर्ण एवं अनोखा प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। क्लब की सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर उन्हें परिवार जैसा स्नेह और अपनत्व प्रदान किया।
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर वृद्धाश्रम में मनाया स्नेह और अपनत्व का पर्व
लखीमपुर। इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा द्वारा रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर वृद्धाश्रम में एक भावपूर्ण एवं अनोखा प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। क्लब की सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर उन्हें परिवार जैसा स्नेह और अपनत्व प्रदान किया।
घर-परिवार से दूर रह रहे बुजुर्ग अपने परिजनों को याद कर भावुक हो उठे। नवदिशा की सदस्यों ने उनके हाथों में राखी बाँधकर उनके साथ खुशियाँ साझा कीं। इस दौरान बुजुर्गों के साथ बिताए गए पल सभी के लिए भावुक और अविस्मरणीय अनुभव रहे।
इस अवसर पर बुजुर्गों के बीच मिठाइयाँ, समोसे, केले आदि खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों को यह एहसास कराना था कि वे अकेले नहीं हैं, समाज और अपनत्व का परिवार सदैव उनके साथ है।
कार्यक्रम में नवदिशा की अध्यक्ष नीतू अग्रवाल, सचिव कनक बरनवाल, रत्ना गुप्ता सहित क्लब की अनेक सदस्या उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें