इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा की ओर से छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से तीन विद्यालयों—गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज (GGIC), आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं गुरु नानक विद्यक सभा कॉलेज—में तीन दिवसीय Self Defence Training का आयोजन किया गया।

 छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

लखीमपुर। इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा की ओर से छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से तीन विद्यालयों—गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज (GGIC), आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं गुरु नानक विद्यक सभा कॉलेज—में तीन दिवसीय Self Defence Training का आयोजन किया गया।





प्रोफेशनल ट्रेनर श्री शिवम शुक्ला ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने स्टिक, हेलमेट, चाकू तथा हाथों के प्रयोग से विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के तरीके सिखाए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया।

क्लब का उद्देश्य छात्राओं को ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयार करना है, जिससे वे किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय आत्मविश्वास और साहस के साथ अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं आत्मरक्षा के प्रति सजगता बढ़ी।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष नीतू अग्रवाल सहित मंजू बरनवाल, शालिनी, विभा, सारिका, गुंजन, प्रीति एवं कनक ने प्रशिक्षण के दौरान अपना सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता प्रदान की। क्लब सदस्यों ने कहा कि बालिकाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना नवदिशा की प्राथमिकताओं में शामिल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी