लखीमपुर खीरी: ओयल बेहजम रोड स्थित मिनी ट्रामा सेंटर बना हड्डी रोगियों के लिए वरदान, एक माह में हुए 25 सफल ऑपरेशन
लखीमपुर खीरी: ओयल बेहजम रोड स्थित मिनी ट्रामा सेंटर बना हड्डी रोगियों के लिए वरदान, एक माह में हुए 25 सफल ऑपरेशन *बेहतरीन चिकित्सा सेवाओं से मिल रही राहत, गलत जुड़े जोड़ों और गंभीर फ्रैक्चर्स का हो रहा सफल इलाज* लखीमपुर खीरी। ओयल बेहजम रोड स्थित मिनी ट्रामा सेंटर हड्डी के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है। यहां शरीर की किसी भी हड्डी के टूटने या अन्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों का अत्याधुनिक और बेहतर इलाज किया जा रहा है। बीते एक माह के भीतर इस केंद्र पर छोटे-बड़े करीब 25 सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं, जबकि 767 से अधिक मरीजों ने यहां स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया है। शासन की मंसा के अनुरूप ट्रामा सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों को लगातार उत्कृष्ट और समर्पित सेवाएं दे रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि ट्रामा सेंटर में कई ऐसे जटिल मामले सामने आए हैं, जिनका सफलतापूर्वक इलाज किया गया है। पिपराछींट खीरी निवासी 3 वर्षीय मासूम सूर्यांश का पैर एक माह पहले चोट लगने के कारण टूट गया था। परिजनों द्वारा किसी निजी अस्पताल में इलाज कराने पर उसका पैर गलत...