भारत विकास परिषद, नैमिष प्रान्त की संस्कृति शाखा, लखीमपुर खीरी ने अपना संकल्पित लक्ष्य पूरा किया...

भारत विकास परिषद, नैमिष प्रान्त की संस्कृति शाखा, लखीमपुर खीरी ने अपना संकल्पित लक्ष्य पूरा किया...



लखीमपुर,

भा०वि०प० संस्कृति शाखा लखीमपुर खीरी द्वारा इस सत्र के प्रारम्भ में और फिर स्थापना दिवस के अवसर पर संपन्न हुई साधारण सभा में शाखाध्यक्ष एडवोकेट आर्येन्द्र सिंह ने संस्कृति शाखा की तरफ से 1100 पौधारोपण कर धरा श्रंगार का संकल्प लिया था। इस संकल्प को पूरा करने के लिए मैनीपुरवा गांव के पास स्थित सिंह फॉर्म हाउस में विगत 12 जुलाई से शाखा सदस्य, अन्य पर्यावरण प्रेमी लगातार प्रयासरत रहे। तेज बारिश के बाद धूप एवं छिटपुट बूंदाबादी से बढ़ी बेतहाशा उमस भरी गर्मी की परवाह न करते हुये अपने 1100पौधों को रोपित करने के लक्ष्य के सापेक्ष 1172 छायादार, औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण कर कार्य पूर्ण किया गया। इस मुहिम का पूरा व्यय स्वयं शाखा अध्यक्ष श्री सिंह ने वहन किया। कार्यक्रम विगत चार दिनों से अनवरत जारी रहा और समापन दिवस पर कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव (पर्यावरण) राजवीर सिंह इस मुहिम में शामिल होने के लिए ग्रामसभा सिसौना स्थित सिंह फार्महाउस पहुंचे और शाखा अध्यक्ष आर्येन्द्र सिंह के साथ 11पौधे रोपित किए व पूरे कार्य का अवलोकन भी किया। उन्होंने इस पर्यावरण संरक्षण मुहिम की सराहना करते हुए संस्कृति शाखा को बधाई दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम