महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संपन्न किए गए गोद भराई कार्यक्रम

 सूरौठ में आंगनवाड़ी केंद्र पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित फोटो 



सूरौठ। राज्य सरकार की और से संचालित समेकित बाल विकास सेवा योजना के तहत मंगलवार को सूरौठ तहसील मुख्यालय पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संपन्न किए गए गोद भराई कार्यक्रम के दौरान महिला पर्यवेक्षक सुमन लता जैन ने गर्भवती महिला सोना बंसीवाल पत्नी विनोद बंसीवाल की नारियल, बताशे एवं फलों से गोद भरी एवं तिलक लगाकर रस्म अदा की। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता मीणा ने गर्भवती महिला सोना बंसीवाल को टीकाकरण, पोषण, अच्छे खानपान एवं प्रसव के बारे में जानकारी दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम