वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

 आज दिनाँक 22.08.2026, दिन शनिवार को सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इण्टर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।



विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती डॉ० सीमा मिश्रा जी ने अध्यक्षता की। उन्होंने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत की प्रासंगिकता को प्रत्येक भारतीय नागरिक को अवश्य जानना चाहिए। यह गीत हम भारतीयों के लिए अमूल्य निधि है। देश की आजादी में वन्दे मातरम् गीत ने स्वतन्त्रता सेनानियों के मध्य उत्साह का संचार किया।


विद्यालय की आचार्या श्रीमती अनुश्री अग्रवाल जी ने राष्ट्रगीत वन्दे मातरम की ऐतिहासिकता के विषय में जानकारी दी। अभिभावकों को 25 सितम्बर 2026 के लिए राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन हेतु आमंत्रित किया गया।


कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों में देशप्रेम, देश के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रीय


चेतना की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अभिभावकों के साथ पूर्ण वंदे मातरम् का गायन हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी