65 सदस्यीय सीए ग्रुप शैक्षणिक भ्रमण कर वापस लौटे
65 सदस्यीय सीए ग्रुप शैक्षणिक भ्रमण कर वापस लौटे
सभी नए सीए को इन कार्यक्रमों को ज्वाइन करना चाहिए- प्रदीप गोयल, पूर्व चेयरमैन
लखनऊ। लखनऊ चार्टर्ड अकाउंटेंट सोसाइटी के 65 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स जो शैक्षणिक भ्रमण पर उड़ीसा गए थे आज वापस लौटे. यह सभी सीए इनकम टैक्स रिटर्न सबमिट करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई के बाद आने वाले इनकम टैक्स एक्ट 2025 तथा अन्य कानून में हुए बदलाव को समझने के लिए उड़ीसा गए थे।
सीए इंस्टिट्यूट के पूर्व चेयरमैन श्री प्रदीप गोयल ने बताया लखनऊ के नये सीए अर्थराज गोयल ने सभी पुराने सीए टीम को एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय को पढ़ाया और समझाया। श्री प्रदीप गोयल ने आगे बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से इस शैक्षणिक टूर कार्यक्रम में अन्य सीए साथियों के साथ जाते रहे हैं। उन्होंने लखनऊ के सभी सीए से अपील की, कि ऐसे कार्यक्रमों को सभी नए सीए को ज्वाइन करना चाहिए।
कार्यक्रम में एल.सी.ए.एस. इंस्टीट्यूट के पूर्व प्रेसिडेंट श्री पवन धवन ने बताया सभी सीए को इनकम टैक्स एक्ट 2025 एवं कानून में हुए बदलाव के साथ-साथ ए.आई. से हुए अपडेट को पूरी तरह अपनाना होगा। शैक्षणिक टूर के समापन पर सीए श्री हेमंत कुमार ने सभी अतिथियों, स्पीकरों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें