मानवता दिवस पर इनर व्हील नवदिशा ने जरूरतमंदों को बांटे रेनकोट व छाते

मानवता दिवस पर इनर व्हील नवदिशा ने जरूरतमंदों को बांटे रेनकोट व छाते






लखीमपुर। विश्व मानवता दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा द्वारा मानवता एवं सेवा की मिसाल पेश करते हुए आर्कन्या चौराहे पर रिक्शा चालकों एवं सब्जी विक्रेताओं को रेनकोट व छाते वितरित किए गए।


बरसात के मौसम में रोजी-रोटी के लिए खुले आसमान के नीचे काम करने वाले लोगों को बारिश से बचाव के लिए क्लब की ओर से यह उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। क्लब सदस्यों ने कहा कि बारिश में भीगने से होने वाली बीमारियों से बचाव के साथ जरूरतमंदों को अपने कार्य को सुचारु रूप से जारी रखने में भी इससे मदद मिलेगी।


इस पहल के माध्यम से इनर व्हील क्लब नवदिशा ने “मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है” का संदेश दिया।


इस अवसर पर अध्यक्ष नीतू अग्रवाल, सचिव कनक बरनवाल, कोषाध्यक्ष सारिका गुप्ता, पूनम मित्तल, नेहा मित्तल, गुंजन गुप्ता,लता अग्रवाल, अरुणा अग्रवाल सहित क्लब की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी