संदेश

दो तमंचे लेकर चिल्ड्रेन्स एकेडमी में घुसा हत्या आरोपी युवक, महिला टीचर की हत्या कर खुद को मारी गोली, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल !!

चित्र
दो तमंचे लेकर चिल्ड्रेन्स एकेडमी में घुसा हत्या आरोपी युवक, महिला टीचर की हत्या कर खुद को मारी गोली, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल !!  लखीमपुर खीरी, शहर के प्रतिष्ठित स्कूल चिल्ड्रन्स एकेडमी शाहपुरा कोठी में सोमवार की सुबह एक युवक दो तमंचे लेकर घुस गया। आरोपी टीचर को स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर ले गया और क्लास रूम के सामने तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। फिर आरोपी ने एक गोली अपनी कनपटी पर मार ली। जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना के समय बच्चे क्लास रूम में मौजूद थे। वह डर और दहशत से चिल्लाने लगे। गनीमत रही कि घटना में और किसी को चोट नहीं आई है।  युवक की पहचान सऊद अंसारी निवासी नौरंगाबाद व टीचर की पहचान निशात निवासी हिदायतनगर के रूप में हुई। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है। इस घटना से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए है। कोई युवक तमंचे लेकर कैसे स्कूल में घुस गया और दहशत फैला दी।

चिल्ड्रेन्स एकेडमी आत्महत्या से पहले युवक ने लगाया व्हाट्सएप स्टेटस...

चित्र
 चिल्ड्रेन्स एकेडमी आत्महत्या से पहले युवक ने लगाया व्हाट्सएप स्टेटस...

चिल्ड्रन एकेडमी घटना के संबंध में दो लोगों की मौत के मामले में बच्चों की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लग गया है साथ में स्कूल प्रशासन भी सवाल के घेरे में है जनता कर रही है सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल ?

चित्र
चिल्ड्रन एकेडमी घटना के संबंध में दो लोगों की मौत के मामले में बच्चों की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लग गया है साथ में स्कूल प्रशासन भी सवाल के घेरे में है जनता कर रही है सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल ? जहां स्कूल में परिजनों तक को पूरी जांच-पड़ताल के बिना प्रवेश नहीं दिया जाता, वहीं विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार घटना में शामिल युवक का पहले भी स्कूल परिसर में आना-जाना रहा था, ऐसे में सवाल है कि वह किस संबंध से स्कूल आता-जाता था और उसे पहले प्रवेश कैसे मिलता रहा घटना वाले दिन भी वह स्कूल के अंदर पहुंच गया और उसे प्रवेश के दौरान क्यों नहीं रोका गया, यह सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा अहम जांच बिंदु है? आखिर गेट के पास खड़े सुरक्षा कर्मी क्या कर रहे थे , क्या स्कूल आशिकी का अड्डा बन गया था कि जिसे चाहे वह आए और जिसे चाहे मिले, सूत्रों के अनुसार ऐसे स्कूल पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और संभव हो तो उनका लाइसेंस भी कैंसल होना चाहिए

5 दिवसीय बैंकिंग हेतु वार रूम का गठन कर बैंककर्मियों ने चलाया एक्स (ट्विटर) अभियान

चित्र
*यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस* (लखनऊ जिला इकाई) ============================= 5 दिवसीय बैंकिंग हेतु वार रूम का गठन कर बैंककर्मियों ने चलाया एक्स (ट्विटर) अभियान *एक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड करती रही 5 दिवसीय बैंकिंग की मांग* ============================= लखनऊ। 5 दिवसीय बैंकिंग और लंबित मुद्दों के त्वरित निस्तारण हेतु सार्वजनिक क्षेत्र के लाखों बैंककर्मियों ने केंद्र सरकार के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस के निर्देश पर आज *एक्स (ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान* छेड़ा, जो पूरे दिन *नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा*। यह जानकारी फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने दी। इसी क्रम में आज लखनऊ में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन के इंदिरा नगर स्थित कार्यालय में *कॉमरेड संदीप सिंह* के नेतृत्व में *वार रूम* का गठन करके अभियान चलाया। जिसमें काम. करुणेश शुक्ला, एस के संगतानी, आकाश शर्मा, आनंद प्रताप सिंह, वी के श्रीवास्तव, अनिल कुमार, उमेश चंद्रा, अमित सिंह, अंकुर अग्रवाल, सुमन सरकार, के एम श्रीवास्तव, सत्यम बाजपेई, कृष्ण कुमार पांडेय, गौरव आदि बै...

लखीमपुर खीरी परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव आज पहुंचेंगे लखीमपुर

चित्र
 लखीमपुर खीरी परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव आज पहुंचेंगे लखीमपुर कारगिल युद्ध के टाइगर हिल के वीर योद्धा एवं परमवीर चक्र विजेता मानद कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव 19 सितंबर को लखीमपुर पहुंचेंगे। वह काशीनगर में आयोजित श्री राधाष्टमी उत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे शुभम मिश्रा ‘राधे’ के निज आवास पर आयोजित होगा। परमवीर चक्र विजेता के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह है। युवाओं के लिए उनका शौर्य और देशसेवा का अनुभव प्रेरणादायी रहेगा।

लखीमपुर-खीरी में बेटी दिवस के अवसर पर बेटियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भोलेबाबा माता रानी की दया से “एक शाम बेटियों के नाम” कवि सम्मेलन एवं बेटियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा।

चित्र
लखीमपुर-खीरी में बेटी दिवस के अवसर पर बेटियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भोलेबाबा माता रानी की दया से “एक शाम बेटियों के नाम” कवि सम्मेलन एवं बेटियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में साहित्य और काव्य जगत से जुड़े कई कवि एवं कवयित्रियां अपनी प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही बेटियों के सम्मान और उनके उत्साहवर्धन के लिए विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। पोस्टर के मुताबिक कार्यक्रम 27 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे से विलॉबी मेमोरियल मैदान, लखीमपुर-खीरी में आयोजित होगा। कार्यक्रम के आयोजक भोलेबाबा माता रानी हैं, जबकि इसकी व्यवस्था समस्त कविता प्रेमी लखीमपुर-खीरी द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम में नवल सुमन, उत्कर्ष उत्तम समेत कई कवि-कवयित्रियां अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। आयोजन को लेकर कविता प्रेमियों और शहरवासियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के षष्ठम दिवस थिरकते कदमों से झंकृत हुयी महफ़िल...

चित्र
जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के षष्ठम दिवस थिरकते कदमों से झंकृत हुयी महफ़िल... लखीमपुर, जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के छठवें दिन एकल नृत्य प्रतियोगिता झंकार "डांस दिल से" आयोजित हुयी। चार समूहों में आयोजित इस प्रतियोगिता में 160 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम दिन में इस प्रतियोगिता का आडीशन राउंड हुआ जिसमें 47 प्रतिभागी फाइनल मुकाबले के लिए चयनित हुये। आडीशन में चयनित प्रतिभागियों का फाइनल मुकाबला देर रात तक चलता रहा। फाइनल मुकाबले में निर्णायक की भूमिका मुद्रिका मिश्रा, आरती श्रीवास्तव व आकांक्षा त्रिपाठी द्वारा निभाई गयी, जबकि आडीशन चक्र में यह कार्य पूर्णिमा इन्द्र, वेदांशी श्रीवास्तव, व ऐश्वर्या सक्सेना द्वारा निभाया गया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर विधायक मा०योगेश वर्मा व मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम के प्रायोजक ब्रेड एण्ड बास्केट के संचालक विक्रम सचदेवा शामिल हुये। संचालन संस्था के पूर्वाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम अर्चित महेंद्र व अंकित मित्तल के निर्देशन एवं कुलदीप गुप...

पुलिस वालों के विषय में कहावत है यह किसी के नहीं होते(सूत्रों के अनुसार)इसी घटनाक्रम में यूपी के सीतापुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हिरासत से दुखी होकर उत्तर प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर 'गुरु' कोतवाली में पुलिस के रवैये को देख वाकई में भावुक होकर रो पड़े थे।

चित्र
 यूपी के सीतापुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हिरासत से दुखी होकर उत्तर प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर 'गुरु' कोतवाली में पुलिस के रवैये को देख वाकई में भावुक होकर रो पड़े थे। यह घटना उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रशासनिक हावी होने और जनप्रतिनिधियों की अनसुनी किए जाने के एक बड़े उदाहरण के रूप में सामने आई।  घटना की पूरी कहानी (क्या हुआ था?)कार्यकर्ताओं की हिरासत: सीतापुर में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे एक अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो कार्यकर्ताओं (मिश्रा जी और गुप्ता जी) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।मंत्री जी की सिफारिश: जब मंत्री राकेश राठौर गुरु को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के लिए स्थानीय कोतवाल और फिर जिले के पुलिस कप्तान (SP) को फोन मिलाया।अधिकारियों का टालमटोल: पुलिस के आला अधिकारी पूरे दिन मंत्री जी को यह कहकर टरकाते रहे कि "छोड़ रहे हैं, छोड़ रहे हैं," लेकिन देर रात तक कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया गया।कोतवाली में हाई-वोल्टेज ड्रामा: जब फोन पर बात नहीं बनी, तो मंत्री जी खुद अपने समर्थ...

रक्सौल मे हुआ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन का ब्लैक डे कार्यक्रम

चित्र
रक्सौल मे हुआ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन का  ब्लैक डे कार्यक्रम । *NPS/UPS  कर्मचारी हित मे नहीं । केवल  OPS हीं मंजूर । ----------------------           रत्नेश वर्मा* *पुरे देश में सभी के लिए एक समान पेंशन ब्यवस्था लागु हो ।* --------------------- *ECREU  ई• सी• आर• ई• यू•* *आज दिनांक-01/09/2026 दिन मंगलवार को स्थानीय रक्सौल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे कर्मचारियों के बीच NPS / UPS के विरोध स्वरुप ब्लैक डे ( काला दिवस ) मनाया गया।NMOPS द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के समर्थन में ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांईज  यूनियन के द्वारा पुरे पूर्व मध्य रेलवे जोन में आज एक सितम्बर क़ो काला दिवस मनाया जा रहा है। ई• सी• आर• ई• यू• यूनियन के केंद्रीय ( जोनल )संयुक्त महासचिव श्री रत्नेश वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे के सभी विभाग में अलग अलग से जाकर रेलकर्मीगण क़ो NPS / UPS के विरोध में ब्लैक डे का बैच लगाकर किया गया। ब्लैक डे कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए खूब नारेवाजी की गयी। पूर्व म...

राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र लखीमपुर खीरी द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना अंतर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन 29.8.2026 से 30 8.2026 तक किया गया

चित्र
 दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण संपन्न लखीमपुर खीरी। राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र लखीमपुर खीरी द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना अंतर्गत दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का आयोजन 29.8.2026 से 30 8.2026 तक किया गया   इस कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री आनंद वर्मा जी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुमारी नेहा वर्मा अचार,मुरब्बा ,जेली,केचप आदि की इकाई स्थापित करने पर जोर दिया श्री राम जी वर्मा पूर्व प्रभारी ने चिप्स मैगी नूडल्स के उत्पाद तैयार कर मार्केट में लाभ कमाया जा सकता है श्री शिवकुमार पिप्पल डीआरपी एवं श्री पियूष सिंह डीआरपी द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना   के द्वारा किन-किन पदार्थ की इकाई स्थापित की जा सकती है एवं 35% अधिकतम 10 लख रुपए अनुदान विभाग द्वारा दिए जाने की बात केंद्र प्रभारी श्री राजेश कुमार पिप्पल द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार की रूपरेखा बताते हुए इस योजना में 50% अधिकतम 1 लाख रुपए अनुदान...

5 दिवसीय बैंकिंग और भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने हेतु देश भर के लाखों बैंककर्मियों ने आज देशव्यापी *एक्स (ट्विटर) पर अभियान* चलाया, जो पूरे दिन *नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा*। यह जानकारी फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने दी।

चित्र
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस* (लखनऊ जिला इकाई) *===============================* एक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड करती रही 5 दिवसीय बैंकिंग की मांग वार रूम का गठन कर बैंककर्मियों ने चलाया एक्स (ट्विटर) अभियान *===============================* लखनऊ। 5 दिवसीय बैंकिंग और भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने हेतु देश भर के लाखों बैंककर्मियों ने आज देशव्यापी *एक्स (ट्विटर) पर अभियान* चलाया, जो पूरे दिन *नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा*। यह जानकारी फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने दी। इसी क्रम में आज लखनऊ में  यू.पी. बैंक एम्प्लॉईज यूनियन के बाल्मीकी मार्ग, लाल बाग स्थित कार्यालय में कॉम. एस.के. संगतानी के नेतृत्व में *वार रूम* का गठन करके अभियान चलाया गया,  जिसमें सर्वश्री राकेश पाण्डेय, अशोक अग्रवाल, सचिन केसरवानी, आकाश शर्मा, विभाकर कुशवाहा, शकील अहमद, वी.के. श्रीवास्तव, सचिन भटनागर, अंकुर अग्रवाल, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, दीपक चौरसिया आदि बैंक नेताओं तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की। अनिल तिवारी मीडिया प्रभारी ने बताया यूनाइटेड फोरम द्वारा 3 सितंबर को *पोस्टर अभिय...

लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार द्वारा निःशुल्क आर्थोपेडिक कैम्प आयोजित किया गया...

चित्र
लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार द्वारा निःशुल्क आर्थोपेडिक कैम्प आयोजित किया गया... लखीमपुर, नगर की सुपरिचित समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार द्वारा ऐरा रोड स्थित लायन्स उपकार नेत्र चिकित्सालय परिसर में एक निःशुल्क आर्थोपेडिक कैम्प आयोजित किया गया। अहमदाबाद के सुविख्यात आर्थोपेडिक सर्जन डॉ०श्रीकुंज पटेल, प्रसिद्ध फिजियोथैरेपिस्ट डाॅ०वैभव अग्निहोत्री की देखरेख में उक्त कैम्प आयोजित हुआ जिसमें 100से अधिक लोग लाभान्वित हुये। लखनऊ से आये अमित पाण्डेय द्वारा सर्वप्रथम मरीजों का पंजीकरण किया गया और तदुपरांत उनका चिकित्सकों द्वारा सघन परीक्षण कर उचित परामर्श व दवाइयां दी गईं। आवश्यकतानुसार काफी किफायती दरों पर एक्स रे की सुविधा भी क्लब द्वारा उपलब्ध कराई गई। उक्त कैम्प में घुटनों व हड्डियों की जांच के साथ मांसपेशियों की जांच भी की गई। यह बहुउद्देशीय शिविर संस्थाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व व प्रसून टण्डन के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्वाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार तोलानी, लक्ष्मी अग्रवाल, राजवीर सिंह, आर्येन्द्र पाल सिंह, एच०एस०पाहवा, डॉ०रूपक टण्डन, शैलेन्द्र प्रताप...

वेद पढ़ रहे ब्राह्मण विद्यार्थियों की सेहत के लिए आगे आईं *साध्वी दिव्या भारद्वाज एमएमजी अस्पताल पहुंचकर कराया स्वास्थ्य परीक्षण, इलाज* *और दवाइयों की व्यवस्था;* *सीएमएस डॉ. *राकेश कुमार का रुद्राक्ष माला व पटका पहनाकर किया सम्मान*

चित्र
 *वेद पढ़ रहे ब्राह्मण विद्यार्थियों की सेहत के लिए आगे आईं *साध्वी दिव्या भारद्वाज  एमएमजी अस्पताल पहुंचकर कराया स्वास्थ्य परीक्षण, इलाज* *और दवाइयों की व्यवस्था;* *सीएमएस डॉ. *राकेश कुमार का रुद्राक्ष माला व पटका पहनाकर किया सम्मान* *सेवा और संस्कार की मिसाल बनीं बरसाना धाम की प्रसिद्ध कथा व्यास — साध्वी दिव्या भारद्वाज एवं ज्योतिषाचार्य दिनेश भारद्वाज ने भी सीएमएस का किया अभिनंदन* *गाजियाबा*संवाददाता*  *महर्षि दयानंद संस्कृत वेद विद्यालय, पटेल मार्ग, गाजियाबाद में वेदों का *अध्ययन कर रहे ब्राह्मण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए बरसाना धाम की* *प्रसिद्ध कथा व्यास परम आदरणीय साध्वी दिव्या भारद्वाज ‘बरसाने वाली’ स्वयं जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और* *आवश्यक उपचार एवं दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।* *साध्वी दिव्या भारद्वाज ने* *जिला* *एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार से* *मुलाकात कर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से चर्चा की। सीएमएस के सहयोग* *से विद्यार्थियों का चेकअप एवं आवश्यक...

वायरल बुखार को हल्के में न लें, खांसी-छींक से फैल रहा इन्फ्लुएंजा,दो मरीजों में एच1एन1 की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, संक्रमित व्यक्ति को भीड़ से दूर रहने की सलाह

वायरल बुखार को हल्के में न लें, खांसी-छींक से फैल रहा इन्फ्लुएंजा, दो मरीजों में एच1एन1 की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, संक्रमित व्यक्ति को भीड़ से दूर रहने की सलाह लखीमपुर खीरी, 31 अगस्त। मौसम में बदलाव के साथ वायरल फीवर और इन्फ्लुएंजा के मामले सामने आने लगे हैं। सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी और बुखार को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर प्रशिक्षित चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की है। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि जिले में एच1एन1 के दो मामले सामने आए हैं। हालांकि स्थिति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, सावधानी और समय पर उपचार बेहद जरूरी है। *खांसने-छींकने से हवा में फैलता है वायरस* सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि इन्फ्लुएंजा बेहद संक्रामक बीमारी है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बोलने के दौरान निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों के जरिए वायरस आसपास के लोगों तक पहुंच सकता है। संपर्क में आने वाले व्यक्ति में एक-दो दिन के भीतर गले में खराश, बुखार, खांसी और जुकाम जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इन्फ्लुएं...

बरसात में बढ़ा सांपों का खतरा, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी; 108, 112 और 1070 पर मिलेगी मदद*

 *सर्पदंश पर झाड़-फूंक नहीं, अस्पताल पहुंचाएं; समय पर इलाज से बच सकती है जान : एडीएम* *बरसात में बढ़ा सांपों का खतरा, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी; 108, 112 और 1070 पर मिलेगी मदद* लखीमपुर खीरी, 31 अगस्त। बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनहित में एडवाइजरी जारी की है। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने आमजन से अपील की है कि सांप के काटने पर घबराएं नहीं और झाड़-फूंक, अंधविश्वास अथवा घरेलू उपचार में समय न गंवाएं। सर्पदंश की स्थिति में मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना ही सबसे अहम है। *सांप काटे तो मरीज को रखें शांत* प्रशासन के मुताबिक सर्पदंश के बाद मरीज को शांत रखें और उसे अनावश्यक रूप से चलने-फिरने न दें। डंक वाले हिस्से के आसपास पहनी घड़ी, अंगूठी, कड़ा अथवा कसाव वाले कपड़े तत्काल हटा दें। प्रभावित स्थान को साबुन और पानी से साफ किया जा सकता है, लेकिन घाव को काटने, चीरने या छेड़ने का प्रयास न करें। मरीज को बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल ले जाएं, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद आवश्यकता होने पर ए...

लखीमपुर। इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा द्वारा रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर वृद्धाश्रम में एक भावपूर्ण एवं अनोखा प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। क्लब की सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर उन्हें परिवार जैसा स्नेह और अपनत्व प्रदान किया।

चित्र
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर वृद्धाश्रम में मनाया स्नेह और अपनत्व का पर्व लखीमपुर। इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा द्वारा रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर वृद्धाश्रम में एक भावपूर्ण एवं अनोखा प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। क्लब की सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर उन्हें परिवार जैसा स्नेह और अपनत्व प्रदान किया। घर-परिवार से दूर रह रहे बुजुर्ग अपने परिजनों को याद कर भावुक हो उठे। नवदिशा की सदस्यों ने उनके हाथों में राखी बाँधकर उनके साथ खुशियाँ साझा कीं। इस दौरान बुजुर्गों के साथ बिताए गए पल सभी के लिए भावुक और अविस्मरणीय अनुभव रहे। इस अवसर पर बुजुर्गों के बीच मिठाइयाँ, समोसे, केले आदि खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों को यह एहसास कराना था कि वे अकेले नहीं हैं, समाज और अपनत्व का परिवार सदैव उनके साथ है। कार्यक्रम में नवदिशा की अध्यक्ष नीतू अग्रवाल, सचिव कनक बरनवाल, रत्ना गुप्ता सहित क्लब की अनेक सदस्या उपस्थित रहीं।

इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा की ओर से छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से तीन विद्यालयों—गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज (GGIC), आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं गुरु नानक विद्यक सभा कॉलेज—में तीन दिवसीय Self Defence Training का आयोजन किया गया।

चित्र
 छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर लखीमपुर। इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा की ओर से छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से तीन विद्यालयों—गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज (GGIC), आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं गुरु नानक विद्यक सभा कॉलेज—में तीन दिवसीय Self Defence Training का आयोजन किया गया। प्रोफेशनल ट्रेनर श्री शिवम शुक्ला ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने स्टिक, हेलमेट, चाकू तथा हाथों के प्रयोग से विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के तरीके सिखाए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया। क्लब का उद्देश्य छात्राओं को ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयार करना है, जिससे वे किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय आत्मविश्वास और साहस के साथ अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं आत्मरक्षा के प्रति सजगता बढ़ी। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष नीतू अग्रवाल सहित मंजू बरनवाल, शालिनी, विभा, सारिका, गुंजन, प्रीति एवं कनक ने प्रशिक्षण के दौरान अपना सहयोग एवं सक...

दुर्गा शक्ति नागपाल पर जज को फोन करने का आरोप. HC ने प्रथमदृष्टया माना न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर प्रहार.

चित्र
 Update...  गोंडा भूमि विवाद मामले में हाई कोर्ट सख्त.  सिविल जज शबीना खान को प्रभावित करने का आरोप.  मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल पर आरोप.  दुर्गा शक्ति नागपाल पर जज को फोन करने का आरोप. HC ने प्रथमदृष्टया माना न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर प्रहार.  लंबित केस पर जज से फोन पर बातचीत पर उठे सवाल.  जज शबीना खान ने फोन कॉल की जानकारी जज को दी.  जज ने केस गोंडा की दूसरी अदालत में किया ट्रांसफर.  कॉल के आरोपों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता-HC. मंडलायुक्त ने फोन करने से इनकार नहीं किया-हाई कोर्ट.  ‘केस में पक्षकार का जज से सीधे संपर्क गंभीर मामला’.  मामला आपराधिक अवमानना के तहत विचार योग्य- HC. ज्योति विद्या मंदिर स्कूल, नगर पालिका का भूमि विवाद.  नजूल भूमि पर स्कूल भवन निर्माण को लेकर विवाद...

यूपी की महिला IAS अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह देवीपाटन मंडल की कमिश्नर हैं।

चित्र
यूपी की महिला IAS अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह देवीपाटन मंडल की कमिश्नर हैं।  गोंडा जिले में सीनियर डिवीजन की सिविल जज शबीना खान ने IAS अफसर के खिलाफ जिला जज को लेटर लिखा- कमिश्नर अपने पद का दुरुपयोग कर रही हैं। एक लंबित मुकदमे को लेकर मुझ पर अनुचित दबाव बनाया, हाईकोर्ट में शिकायत करने की धमकी दी। मेरे संस्कारों पर सवाल उठाए। इससे मैं आहत हूं। जज ने लेटर में महिला IAS अफसर से आई कॉल का पूरा ब्योरा दिया। अनुरोध किया कि संबंधित केस को किसी अन्य अदालत में ट्रांसफर कर दिया जाए। उनके अनुरोध के बाद यह मुकदमा गोंडा सीनियर डिवीजन के सिविल जज एफटीसी नवीन की अदालत में ट्रांसफर किया गया है। 24 अगस्त यानी आज इस केस की सुनवाई है।

कोर्ट के आदेश पर रायपुर पुलिस का एक्शन: 9 NBW वारंट पर आरोपी इमरान नवाब गिरफ्तार

चित्र
कोर्ट के आदेश पर रायपुर पुलिस का एक्शन: 9 NBW वारंट पर आरोपी इमरान नवाब गिरफ्तार राजधानी रायपुर की डी.डी. नगर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। धारा 138 (चेक बाउंस) के मामलों में माननीय कोर्ट द्वारा जारी किए गए 9 गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर पुलिस ने आरोपी इमरान नवाब को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।  साल 2021 से जुड़ा है मामला सूत्रों के अनुसार, यह मामला साल 2021 में एचडीडी (HDD) मशीन खरीदी के नाम पर हुए कथित 39 लाख रुपये के लेनदेन और चेक बाउंस से जुड़ा है।  पीड़ित पक्ष द्वारा कोर्ट में धारा 138 के तहत मामला दर्ज कराया गया था।  मामले की सुनवाइयों के दौरान आरोपी के उपस्थित न होने पर न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया और आरोपी के खिलाफ 9 गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर पुलिस को उसे पेश करने का आदेश दिया था। न्यायालय में किया जाएगा पेश अदालत के इसी वारंट के आधार पर डी.डी. नगर पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी इमरान नवाब को हिरासत में ले लिया है।  आरोपी को थाने लाकर गिरफ्तारी की आवश्...